छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग घोटाला :

छत्तीसगढ़ के 7 स्थानों पर ईडी की दबिश, भूपेश बघेल के पीए का आवास शामिल

कार्रवाई सीजीपीएससी में कथित अनियमितताओं और भर्ती प्रक्रिया में कथित भ्रष्टाचार से जुड़े मामले की जांच के तहत की जा रही है।

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
छत्तीसगढ़ के 7 स्थानों पर ईडी की दबिश, भूपेश बघेल के पीए का आवास शामिल

नई दिल्ली, 01 सितंबर (हि.स.) : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) में कथित घोटाले से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज छत्तीसगढ़ में सात स्थानों पर पर छापा मारा है। ईडी के अनुसार, रायपुर जोन की टीम ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के तत्कालीन निजी सहायक (पीए) केके चंद्राकर के आवास पर भी तलाशी ली। इसके अलावा एजेंसी की टीमें राज्य में छह अन्य ठिकानों पर पहुंची हैं। कार्रवाई सीजीपीएससी में कथित अनियमितताओं और भर्ती प्रक्रिया में कथित भ्रष्टाचार से जुड़े मामले की जांच के तहत की जा रही है। ईडी की कार्रवाई का उद्देश्य मामले से जुड़े दस्तावेजों, डिजिटल साक्ष्यों और अन्य महत्वपूर्ण सामग्री को जुटाना तथा कथित अनियमितताओं से जुड़े लोगों की भूमिका की जांच करना है। तलाशी के दौरान मिले दस्तावेजों और अन्य सामग्री की जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जा सकती है। मामले में ईडी की जांच जारी है।

संबंधित सामग्री

जीटीए में भ्रष्टाचार पर किसी को नहीं बख्शा जाएगा : शुभेंदु अधिकारी

जीटीए में भ्रष्टाचार पर किसी को नहीं बख्शा जाएगा : शुभेंदु अधिकारी

उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और आरोपितों की गिरफ्तारी भी होगी।

बागपत के खेकड़ा में सड़क हादसा, 4 की मौत, 32 घायल

बागपत के खेकड़ा में सड़क हादसा, 4 की मौत, 32 घायल

हादसे में कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सैंटर रैफर किया गया है।

हैलाकांदी में 1.3 लाख याबा टैबलेट बरामद, दो आरोपित गिरफ्तार

हैलाकांदी में 1.3 लाख याबा टैबलेट बरामद, दो आरोपित गिरफ्तार

बरामद टैबलेट की अनुमानित कीमत छह करोड़ रुपए से अधिक बताई गई है।

छात्रावास में 8 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप

छात्रावास में 8 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप

प्रियांशु शानवी पब्लिक स्कूल में पहली कक्षा का छात्र था और विद्यालय के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था।

कोलकाता में तृणमूल सांसद के उर्दू अखबार के दफ्तर पर ईडी की छापेमारी

कोलकाता में तृणमूल सांसद के उर्दू अखबार के दफ्तर पर ईडी की छापेमारी

पश्चिम बंगाल में सरकार के बदलने के बाद ईडी की सक्रियता बढ़ी है, जिससे भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं पर जांच तेजी से चल रही है।