नई दिल्ली, 5 सितंबर (हि.स.) : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) ने झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (जेपीएससी) परीक्षा में कथित अनियमितताओं और कांग्रेस शासित राज्यों में महिलाओं के कम प्रतिनिधित्व को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। पार्टी ने आरोप लगाया कि झारखंड में सामने आए मामले ने छात्रों के हितों के प्रति कांग्रेस की वास्तविक सोच उजागर कर दी है। भाजपा प्रवक्ता एवं सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में दावा किया कि जांच में सामने आया है कि असिस्टेंट कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट और फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर की परीक्षा के दौरान स्ट्रॉन्ग रूम को तोड़कर प्रश्नपत्र निकाले गए और उनमें बदलाव किया गया। पार्टी के अनुसार यह केवल पेपर लीक नहीं बल्कि पेपर लूट का मामला है। इस पूरे प्रकरण पर कांग्रेस की चुप्पी झारखंड के अभ्यर्थियों के लिए बेहद पीड़ादायक है और इससे छात्रों के प्रति उसकी संवेदनहीनता सामने आती है। कांग्रेस शासित राज्यों में महिलाओं के प्रतिनिधित्व का मुद्दा उठाते हुए त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस की चार राज्यों में सरकार होने के बावजूद इन राज्यों के मंत्रिमंडलों में कुल मिलाकर केवल तीन महिला मंत्री हैं। हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में एक भी महिला मंत्री नहीं है, केरल में दो महिला मंत्री हैं, जबकि तेलंगाना में पहले दो महिला मंत्री थीं, जिनमें से एक को हटा दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं के राजनीतिक प्रतिनिधित्व के मुद्दे पर राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी मौन हैं। कांग्रेस के कथन और आचरण में अंतर साफ दिखाई देता है। त्रिवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के इतिहास में सबसे अधिक महिला मंत्रियों को स्थान मिला है और महिलाओं के सशक्तिकरण के मुद्दे पर भाजपा की कथनी और करनी में समानता है। उन्होंने महिलाओं से कांग्रेस के दावों और उसके वास्तविक आचरण का मूल्यांकन करने की अपील की।
जेपीएससी परीक्षा में धांधली पर भाजपा हमलावर, कहा- पेपर लीक नहीं लूट हुई है
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के चार राज्यों में केवल तीन महिलाओं को मंत्री पद मिला है, जबकि केंद्रीय सरकार में महिलाओं को अधिक प्रतिनिधित्व मिला है।
संबंधित सामग्री
दो दिवसीय दौरे पर कल रायबरेली पहुंचेंगे राहुल गांधी
राहुल अपने दौरे के पहले दिन आम जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनेंगे।
6 प्रमंडलों के कांग्रेस जिलाध्यक्षों एवं जिला प्रभारियों की समीक्षा बैठक आयोजित
उन्होंने कहा कि जिला से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किए बिना किसी भी राजनीतिक लड़ाई को प्रभावी ढंग से नहीं लड़ा जा सकता।
संवाद की बजाय राजनीतिक प्रचार पर आधारित था पीएम का दिल्ली विवि कार्यक्रम : खरगे
मल्लिकार्जुन खरगे बोले - इस तरह के प्रयासों की जरूरत तभी पड़ती है, जब सत्ता जनता की पहुंच से बाहर हो जाती है।
बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदेशभर में किया 'चीनी सत्याग्रह'
मोदी सरकार के 100 दिन में महंगाई पर लगाम लगाने के दावे हवा-हवाई साबित हुए हैं।
हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में खरगे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र
उन्होंने नड्डा से अपने आश्वासन के अनुरूप उत्तराखंड सरकार को आवश्यक निर्देश देने का आग्रह किया।