पायलट के मादक पदार्थ सेवन की पुष्टि चिंतनीय

एएआईबी ने जारी की एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली उड़ान से जुड़ी घटना पर प्रारंभिक रिपोर्ट

एएआईबी ने बताया कि डीजीसीए से उचित कार्रवाई करने की सिफारिश की गई है, जबकि मामले की विस्तृत जांच अभी चल रही है।

By : Sukhwinder Kaur , Just Click National
एएआईबी ने जारी की एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली उड़ान से जुड़ी घटना पर प्रारंभिक रिपोर्ट

नई दिल्ली, 04 सितंबर (हि.स.) : विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने 4 अगस्त को हुई एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली उड़ान से जुड़ी घटना पर अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक फ्लाइट के पायलट की जांच में साइकोएक्टिव पदार्थ की पुष्टि हुई है। एएआईबी ने शुक्रवार को जारी एक बयान में बताया कि एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली उड़ान से जुड़ी घटना के मामले में विमान के मुख्य पायलट की मन:प्रभावी पदार्थ संबंधी जांच रिपोर्ट ‘निगेटिव नहीं’ आई है। जांच एजेंसी ने कहा कि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) से इस मामले में कार्रवाई करने को कहा गया है। एएआईबी की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार चार अगस्त को एयर इंडिया की फुकेत-दिल्ली फ्लाइट अचानक 300 फ़ीट नीचे आ गई थी। इस घटना के बाद हुए पुष्टि करने वाला ड्रग टेस्ट में पायलट के जांच रिपोर्ट का नतीजा साइकोएक्टिव पदार्थ के लिए 'गैर-नकारात्मक' आया है। एएआईबी ने बताया कि डीजीसीए से उचित कार्रवाई करने की सिफारिश की गई है, जबकि मामले की विस्तृत जांच अभी चल रही है। अंतिम रिपोर्ट बाद में जारी की जाएगी। एएआईबी ने कहा कि तकनीकी और अन्य पहलुओं की विस्तृत जांच जारी है। जांच एजेंसी ने कहा कि एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली उड़ान के मुख्य पायलट के मादक पदार्थ के सेवन की पुष्टि होना गंभीर चिंता का विषय है। उल्लेखनीय है कि इस घटना में 20 यात्री और 4 क्रू मेंबर घायल हो गए थे। एयर इंडिया ने शुरू में ऊंचाई कम होने की वजह टर्बुलेंस (हवा के झोंके) को बताया था, लेकिन विमान बनाने वाली कंपनी की रिपोर्ट से पता चला कि विमान के ग्रीन, ब्लू और येलो सिस्टम में हाइड्रोलिक प्रेशर की दिक्कतों की वजह से लगभग चार सेकंड के लिए एलिवेटर और एलिरॉन कंट्रोल काम नहीं कर रहे थे।

संबंधित सामग्री

गंगा बैराज पर ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट गिरा, 2 लोग घायल

गंगा बैराज पर ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट गिरा, 2 लोग घायल

एक प्रशिक्षण विमान दुर्घटना हुई है। बचाव टीमें जुट गई हैं, लेकिन आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।