बहराइच, 31 अगस्त (हि.स.) : उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में ककरहा वन रेंज क्षेत्र के गोपिया गांव के मजरा राम सहाय पुरवा में पिछले कई दिनों से ग्रामीणों के बीच दहशत का कारण बना तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुए के पकड़े जाने की खबर मिलते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों की शिकायत और तेंदुए की लगातार मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग की टीम ने गांव के पास पिंजरा लगाया था। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे के अंदर बकरी बांधी गई थी। रविवार रात शिकार की तलाश में निकला तेंदुआ बकरी की ओर आकर्षित होकर पिंजरे के अंदर पहुंच गया और उसमें कैद हो गया। सुबह तेंदुए के पिंजरे में फंसे होने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पिछले कई दिनों से तेंदुए की मौजूदगी के चलते लोग खेतों और गांव के आसपास जाने से भी डर रहे थे। खासकर शाम ढलने के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल बना रहता था। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम तेंदुए को सुरक्षित तरीके से ककरहा रेंज कार्यालय ले गयी। वहां पशु चिकित्सकों की निगरानी में उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा।कर्तनिया घाट वन्य जीव प्रभाग बहराइच के प्रभागीय वन अधिकारी अपूर्व दीक्षित ने बताया कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत तेंदुए को सुरक्षित प्राकृतिक वन क्षेत्र में छोड़ने की कार्रवाई की जाएगी। बहराइच में हाल के दिनों में तेंदुओं की लगातार मौजूदगी और कई तेंदुओं के पकड़े जाने की घटनाएं सामने आई हैं।
बहराइच के गांव गोपिया को मिली राहत
शिकार की तलाश में पहुंचा तेंदुआ, पिंजरे में हुआ कैद
बकरी को खाने के लालच में खुद पिंजरे में कैद हो गया तेंदुआ।
By :
Sukhwinder Kaur
,
Just Click National
•
टैग्स:
wild bear capture
rural panic
tiger released
Uttar Pradesh wildlife
endangered species conservation
संबंधित सामग्री
सात फीट का मगरमच्छ बस्ती में पहुंचा, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जलाशय में छोड़ा
मीरजापुर के हलिया थाने में 7 फीट का मगरमच्छ बस्ती में प्रवेश कर हडकंप मचा। ग्रामवासियों ने उसे घर के कमरे में बंद किया। वन विभाग की टीम ने घंटों तक प्रयास करते हुए इसे सुरक्षित रूप से जलाशय में छोड़ा, जो नहर से आकर्षित हुआ था।