पश्चिम बर्दवान, 24 अगस्त (हि. स.) : पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और आगामी त्यौहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए केंद्र सरकार ने राज्य में 50 कंपनी अतिरिक्त केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल भेजे हैं। इसके साथ ही राज्य में केंद्रीय बलों की कुल तैनाती बढ़कर करीब 100 कंपनी हो गई है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार रविवार रात करीब 8 बजे केंद्रीय बलों की 6 कंपनियां आसनसोल रेलवे स्टेशन पहुंचीं। इन जवानों को राज्य के विभिन्न संवेदनशील इलाकों में तैनात किया जाएगा। बताया जा रहा है कि चुनाव के बाद राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्रीय बलों की कई कंपनियां पहले से तैनात थीं। स्थिति सामान्य होने के बाद करीब 100 कंपनियों को वापस बुला लिया गया था। अब त्यौहारों के मौसम को देखते हुए एक बार फिर 50 कंपनी अतिरिक्त बल भेजे गए हैं। नई तैनाती में बी.एस.एफ., सी.आर.पी.एफ. और एस.एस.बी. के जवान शामिल हैं। इनका मुख्य कार्य संवेदनशील इलाकों में गश्त और रूट मार्च करना, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना तथा स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय कर किसी भी तरह की अशांति को रोकना होगा। आगामी दुर्गा पूजा को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को विशेष रूप से मजबूत किया जा रहा है। त्यौहार के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के सड़कों पर निकलने को देखते हुए भीड़ नियंत्रण और आम लोगों की सुरक्षा प्रशासन के लिए अहम चुनौती होती है। अतिरिक्त केंद्रीय बलों की तैनाती से संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने के साथ ही आम लोगों में भी सुरक्षा का भरोसा बढ़ने की उम्मीद है। प्रशासन का कहना है कि केंद्रीय बलों की तैनाती का उद्देश्य कानून-व्यवस्था बनाए रखना और त्यौहारों के दौरान शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करना है।
बंगाल में सुरक्षा के लिए 50 कंपनी अतिरिक्त केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल तैनात
इन जवानों को राज्य के विभिन्न संवेदनशील इलाकों में तैनात किया जाएगा।
संबंधित सामग्री
कोलकाता समेत बंगाल के कई हिस्सों में आंधी और बारिश के आसार
कोलकाता में दिनभर बादल छाए रहने तथा बीच-बीच में बारिश होने की संभावना जताई गई है।
कोलकाता में तृणमूल सांसद के उर्दू अखबार के दफ्तर पर ईडी की छापेमारी
पश्चिम बंगाल में सरकार के बदलने के बाद ईडी की सक्रियता बढ़ी है, जिससे भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं पर जांच तेजी से चल रही है।
फरक्का रेलखंड पर 48 घंटे बाद भी नहीं सुधरे हालात, नरम मिट्टी बनी मरम्मत में बाधा
रेल सेवा ठप होने के कारण उत्तर बंगाल और दक्षिण बंगाल के बीच आवागमन के लिए यात्रियों की निर्भरता अब सड़क मार्ग पर बढ़ गई है।
राज्यपाल आर. एन. रवि ने शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को किया नमन
उन्होंने शिक्षकों को संकल्पित किया कि वे युवाओं को ज्ञान और नैतिकता से समृद्ध करें, ताकि वे भविष्य के नेता बन सकें।
भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई, सरकारी राजस्व बढ़ाने का प्रयास : अग्निमित्रा पाल
उन्होंने बताया कि सार्वजनिक संस्थानों की स्थिति को मजबूत करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।