देहरादून, (हि.स.) उत्तराखंड में मानसून के सक्रिय रहने के बीच मौसम विभाग ने नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश के चलते प्रदेश में 61 सड़कें बंद हो गई हैं, जबकि अगले पांच दिनों तक भूस्खलन, चट्टान गिरने, नदी-नालों के उफान और जलभराव की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। देहरादून में बुधवार सुबह मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुबह हल्की धूप के बाद करीब 10 बजे आसमान में घने बादल छा गए, जिससे शहर में बारिश की संभावना बढ़ गई। मौसम में बदलाव के कारण तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई और लोगों को उमस से कुछ राहत मिली। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के अनुसार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, चम्पावत, नैनीताल और बागेश्वर में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। शेष पर्वतीय जिलों और ऊधमसिंह नगर में भी कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि हरिद्वार जिले में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन, चट्टान गिरने, पहाड़ी मार्गों के अवरुद्ध होने, नदियों-नालों के उफान और निचले इलाकों में जलभराव की आशंका व्यक्त की है। लोगों से आवश्यक होने पर ही यात्रा करने और नदी-नालों के समीप सतर्क रहने की अपील की गई है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) की बुधवार सुबह की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में विभिन्न श्रेणियों की 61 सड़कें बंद हैं। इनमें एक राष्ट्रीय राजमार्ग, दो बीआरओ के राष्ट्रीय राजमार्ग, एक राज्य राजमार्ग, एक प्रमुख जिला मार्ग, नौ अन्य जिला मार्ग और 53 ग्रामीण सड़कें शामिल हैं। संबंधित विभागों की ओर से मार्ग खोलने का कार्य जारी है।
उत्तराखंड में कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 61 सड़कें बंद
उत्तराखंड सरकार ने नैनीताल, चम्पावत और बागेश्वर सहित कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया। लगातार बरसते हुए मौसम के कारण देहरादून में सड़कें बंद हो गई हैं। अगले पाँच दिनों तक भूमी खिसकने, चट्टान गिरने और जलभराव की आशंका है।
संबंधित सामग्री
कोलकाता समेत बंगाल के कई हिस्सों में आंधी और बारिश के आसार
कोलकाता में दिनभर बादल छाए रहने तथा बीच-बीच में बारिश होने की संभावना जताई गई है।
हिमाचल में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित; 150 सड़कें बंद, अलर्ट जारी
प्रशासन ने लोगों को नदी-नालों और तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है। इस मानसून सीजन में बारिश और इससे जुड़ी घटनाओं ने प्रदेश में जान-माल को भी भारी नुक्सान पहुंचाया है।
मीरजापुर में गंगा का जलस्तर बढ़ा, ओझला पुल पर 75.620 मीटर दर्ज
स्थानीय प्रशासन ने जल स्तर की निगरानी के साथ ग्रामवासियों को नदी के किनारे जाने और गंभीर पानी में प्रवेश करने से बचने की सलाह दी है।
असम के 441 गांव अभी भी बाढ़ की चपेट में
असम में बाढ़ से 112,718 लोग प्रभावित हुए हैं और 441 गांव अभी भी इसकी चपेट में हैं।
हिमाचल में बारिश से जनजीवन प्रभावित, 259 सड़कें बंद, कुल्लू में स्कूल बंद
हिमाचल प्रदेश में मानसुन की व्यापक बारिश से जनजातीय जिले किन्नौर सहित कई क्षेत्र प्रभावित हुए। बाढ़ और भूस्खलन के खतरों से सड़के बंद कराए गए हैं।