कोलकाता, 4 सितंबर (हि.स.) : महानायक उत्तम कुमार की जन्मशताब्दी के अवसर पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को न्यू टाउन में प्रस्तावित ‘उत्तम कुमार फिल्म सेंटर’ का शिलान्यास किया। करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस फिल्म सेंटर को बंगाल के फिल्म और मनोरंजन उद्योग के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को राज्य सरकार का सांस्कृतिक सलाहकार बनाए जाने की घोषणा की। पश्चिम बंगाल सरकार के सूचना एवं संस्कृति विभाग की ओर से बताया गया कि महानायक उत्तम कुमार की जन्मशताब्दी समारोह की शुरुआत गुरुवार शाम नंदन परिसर में हुई। इसके अगले दिन न्यू टाउन में फिल्म सेंटर का भूमि पूजन और शिलान्यास किया गया। प्रस्तावित ‘उत्तम कुमार फिल्म सेंटर’ को तीन प्रमुख हिस्सों में विकसित किया जाएगा। पहले हिस्से में 700 से 750 सीटों की क्षमता वाले दो सिनेमा हॉल, प्रीव्यू थिएटर, फूड कोर्ट और कार पार्किंग की सुविधा होगी। दूसरे हिस्से में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए करीब 1,000 सीटों वाला सभागार और खुले में थिएटर बनाया जाएगा। सेंटर के तीसरे हिस्से में एनीमेशन, दृश्य प्रभाव (वीएफएक्स), गेमिंग, कॉमिक्स और फिल्मों के पोस्ट-प्रोडक्शन से जुड़ी प्रयोगशालाएं तथा स्टूडियो बनाए जाएंगे। इसका उद्देश्य बंगाल के मीडिया और मनोरंजन उद्योग को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। सरकार का मानना है कि एनीमेशन और दृश्य प्रभाव जैसी तकनीकों की भूमिका आने वाले दिनों में बंगाली फिल्मों में और बढ़ेगी। खासकर साहसिक और काल्पनिक फिल्मों में आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल की बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए फिल्म सेंटर में उपलब्ध सुविधाएं स्थानीय कलाकारों और युवाओं के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती हैं। इससे फिल्म निर्माताओं को भी अपेक्षाकृत कम लागत में आधुनिक तकनीकी सेवाएं मिलने की उम्मीद है। सरकार ने आने वाले कुछ वर्षों में फिल्म सेंटर का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इसी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को राज्य सरकार में सांस्कृतिक सलाहकार की जिम्मेदारी दिए जाने की घोषणा की। न्यू टाउन में आयोजित शिलान्यास समारोह में मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल के अलावा प्रसेनजीत चटर्जी यीशु सेनगुप्ता, रंजित मल्लिक सहित बांग्ला फिल्म जगत की कई हस्तियां मौजूद थीं।
सरकार के सांस्कृतिक सलाहकार होंगे मिथुन चक्रवर्ती
मुख्यमंत्री शुभेंदु ने किया उत्तम कुमार फिल्म सैंटर का शिलान्यास
सरकार का मानना है कि एनीमेशन और दृश्य प्रभाव जैसी तकनीकों की भूमिका आने वाले दिनों में बंगाली फिल्मों में और बढ़ेगी।
By :
Sukhwinder Kaur
,
Just Click National
•
टैग्स:
Uttam Kumar Film Center
West Bengal government
Uttam Kumar centenary
modern film studios
Kolkata infrastructure upgrade
Mithun Chakravorty cultural advisor
संबंधित सामग्री
भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई, सरकारी राजस्व बढ़ाने का प्रयास : अग्निमित्रा पाल
उन्होंने बताया कि सार्वजनिक संस्थानों की स्थिति को मजबूत करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।
जादवपुर विश्वविद्यालय परिसर में दीवार पर फिर लिखे वामपंथी नारे
ए. बी. वी. पी. छात्र संगठन का आरोप है कि यह नया दीवार लेखन नक्सलपंथियों द्वारा किया गया है।
पश्चिम बंगाल के सरकारी स्कूलों में इस्कॉन का मिड-डे मील, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने किया मेगा किचन का उद्घाटन
पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने इस्कॉन की पायलट परियोजना के तहत स्थापित मेगा किचन का उद्घाटन किया।