नांदेड़ साहिब, 13 अगस्त : शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल पर गुरुद्वारा नांदेड़ साहिब में जानलेवा हमला हुआ। शिरोमणि अकाली दल केअध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल अपने परिवार के साथ नांदेड़ साहिब के अबचल नगर में गुरुद्वारा हजूर साहिब में माथा टेकने गए थे, जहां निहंग के भेष में एक युवक ने उन पर कृपाण से हमला कर दिया। हमले में उनके हाथ पर चोट लग गई। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस हमले में उनके सिक्योरिटी गार्ड के घायल होने का भी समाचार मिला है।
नांदेड़ साहिब में हुआ हमला
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल पर नांदेड़ साहिब में हुआ हमला
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल अपने परिवार के साथ गुरुद्वारा हजूर साहिब गए।
By :
Just Click National
,
Harmanjot Singh
•