उत्तर प्रदेश: शिक्षक पर हमला, गंभीर रूप से घायल

स्कूल जा रहे प्रधानाध्यापक को मारी गोली, हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के उत्तर दिनाजपुर जिले में इस्लामपुर के एक प्राथमिक विद्यालय के प्रमुख शिक्षक नजरुल इस्लाम को सनसनाती हमले में गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
स्कूल जा रहे प्रधानाध्यापक को मारी गोली, हालत गंभीर

उत्तर दिनाजपुर,  (हि.स.) जिले के इस्लामपुर में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। स्कूल जा रहे एक प्रधान शिक्षक पर अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उनका इलाज जारी है। घायल शिक्षक का नाम नजरुल इस्लाम है, जो रामगंज के राजाभिम प्राथमिक विद्यालय के प्रधान शिक्षक हैं। सूत्रों के अनुसार, रोज़ की तरह शनिवार सुबह भी नजरुल इस्लाम अपने घर से स्कूल के लिए निकले थे। जब वे इस्लामपुर के मादारीपुर इलाके से गुजर रहे थे पहले से घात लगाए बैठे कुछ बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बदमाशों ने बिना किसी चेतावनी के बहुत नज़दीक से उन पर गोलियां चला दी। गोली लगते ही नजरुल इस्लाम सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल शिक्षक को बचाने की कोशिश की और पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही इस्लामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शिक्षक को पहले इस्लामपुर महकमा अस्पताल ले जाया गया। लेकिन हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फिलहाल वहीं उनका इलाज चल रहा है। इस हमले के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि यह घटना किसी पुरानी दुश्मनी तो नहीं है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है।
 

संबंधित सामग्री

छात्रावास में 8 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप

छात्रावास में 8 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप

प्रियांशु शानवी पब्लिक स्कूल में पहली कक्षा का छात्र था और विद्यालय के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था।

कैथल में ट्रक की चपेट में आने से 2 छात्राओं की मौत

कैथल में ट्रक की चपेट में आने से 2 छात्राओं की मौत

दोनों छात्राएं स्कूटी से घर से स्कूल के लिए निकली थीं।

प्रैजीडैंसी जेल में आतंकी आफताब अंसारी के सैल से आईफोन समेत तीन मोबाइल बरामद

प्रैजीडैंसी जेल में आतंकी आफताब अंसारी के सैल से आईफोन समेत तीन मोबाइल बरामद

दो राउटर, वाई-फाई उपकरण, दो कार्ड रीडर, एक पैन ड्राइव और इयरफोन भी मिला। संदेह है कि वह व्हाट्सएप और टैलीग्राम के जरिए कहीं पाकिस्तान में किसी के संपर्क में तो नहीं।

6 महीने से बेटी की तलाश में दर-दर भटक रहा पिता, नहीं मिला कोई सुराग

6 महीने से बेटी की तलाश में दर-दर भटक रहा पिता, नहीं मिला कोई सुराग

अर्धेंदु सिंह की बेटी अमृता सिंह 13 मार्च से लापता है। घटना के बाद सिउड़ी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। समय बीतने के साथ परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।