सारण, (हि.स.) वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देशन में जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने हेतु विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सभी थाना क्षेत्रों में स्थित होटलों, लॉज, हॉस्टलों, बैंकों, एटीएम और दुकानों का जाँच किया गया। अभियान के दौरान पुलिस बल ने आगंतुकों के सत्यापन, होटल रजिस्टरों की जांच, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग सहित सुरक्षा मानकों का जायजा लिया। साथ ही रात्रि गश्ती बढ़ाकर प्रमुख चौक-चौराहों एवं संवेदनशील स्थलों पर पैनी नजर रखी जा रही है। सारण पुलिस ने सभी होटल और लॉज संचालकों को सख्त निर्देश दिया है कि बिना वैध पहचान पत्र के किसी को भी कमरा न दें और सभी का विवरण रजिस्टर में दर्ज करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस नियंत्रण कक्ष को देने की अपील की गई है।
सारण में सुरक्षा अभियान चलाया गया
सारण में पुलिस ने देर रात होटलों और हॉस्टलों की जाँच की
सारण पुलिस ने सुरक्षा के लिए विशेष चेकिंग अभियान लांच किया है। रजिस्टरों की जांच, आगंतुकों का सत्यापन, हॉटल रजिस्ट्री को तय करने और संवेदनशील स्थानों पर रात्रि गश्ती बढ़ाकर सुरक्षा मापदंडों को लागू किया गया।
By :
Just Click National
,
Harpreet Singh
•
टैग्स:
Saran security check
police surveillance
COVID-19 registration checks
lockdown enforcement
hotel verification
public health measures
संबंधित सामग्री
दिल्ली से जुड़े प्रदर्शन को रोकने के लिए बागपत में पुलिस अलर्ट पर है
बागपत जनपद में संवेदनशील क्षेत्रों पर चेकिंग तथा सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा। दिल्ली-यमुनोतरी मार्ग पर टोल प्लाजा से भी विशेष निगरानी जारी