संजय झा के नेतृत्व में लिया विवि का जायजा

विकास की नई राह तलाशने के लिए 19 सांसदों ने किया नालंदा विश्वविद्यालय का दौरा

विदेशी और स्थानीय छात्रों के लिए स्थानों का विस्तार, पर्यटन मार्गों का विकास और विश्वविद्यालय को वैश्विक शिक्षा केंद्र का दर्जा देने की मांग की गई।

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
विकास की नई राह तलाशने के लिए 19 सांसदों ने किया नालंदा विश्वविद्यालय का दौरा

नालंदा, 4 सितंबर (हि.स.) : नालंदा की प्राचीन ज्ञान परंपरा को आधुनिक शिक्षा और पर्यटन से जोड़कर पूरे क्षेत्र के विकास की नई राह तलाशने शुक्रवार को 19 सांसदों की टीम यहां पहुंची। परिवहन, पर्यटन एवं संस्कृति संबंधी संयुक्त संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष संजय झा के नेतृत्व में आए सांसदों ने नालंदा विश्वविद्यालय का जायजा लिया। चर्चा का केंद्र सिर्फ विश्वविद्यालय नहीं, बल्कि नालंदा को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन और शिक्षा के बड़े केंद्र के रूप में विकसित करने की संभावनाएं रहीं। सांसदों ने विश्वविद्यालय के पर्यावरण अनुकूल परिसर, आधुनिक सुविधाओं, शिक्षा व्यवस्था और भविष्य की योजनाओं की जानकारी ली। विश्वविद्यालय के कुलपति सचिन चतुर्वेदी ने बताया कि आगामी नालंदा विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक, विदेशी छात्रों के साथ बिहार के स्थानीय विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने और विश्वविद्यालय को वैश्विक शिक्षा केंद्र बनाने पर चर्चा हुई। समिति के अध्यक्ष संजय झा ने गया के विष्णुपद मंदिर, राजगीर और नालंदा को जोड़कर पर्यटन गलियारा विकसित करने की दिशा में भी विचार-विमर्श की जानकारी दी। इससे गया आने वाले पर्यटकों को राजगीर और नालंदा तक लाने की संभावनाएं बढ़ेंगी। सांसद राजीव प्रताप रूड़ी ने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों से आए सांसदों ने आधुनिक नालंदा की विरासत को करीब से देखा। सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि शिक्षा, पर्यटन और संस्कृति को साथ लेकर चलने से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। समिति ने बिहार सरकार और विश्वविद्यालय के बीच समन्वय मजबूत करने पर भी जोर दिया।

संबंधित सामग्री

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने दुबई में बिहार पवेलियन का किया उद्घाटन 

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने दुबई में बिहार पवेलियन का किया उद्घाटन 

वैश्विक मंच पर बिहार की औद्योगिक और नीतिगत क्षमताओं का प्रदर्शन राज्य को अंतर्राष्ट्रीय निवेश मानचित्र पर और मजबूती से स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

मैट्रो में आम यात्रियों के बीच पहुंचे पीएम मोदी, बच्चों को दी जीवनी पढ़ने की सीख

मैट्रो में आम यात्रियों के बीच पहुंचे पीएम मोदी, बच्चों को दी जीवनी पढ़ने की सीख

प्रधानमंत्री की मैट्रो यात्रा ने जहां सादगी का संदेश मिला, वहीं उन्होंने बच्चों को ज्ञान का पाठ भी पढ़ाया।

नरेश कुमार निराला को मिला राजकीय शिक्षक पुरस्कार

नरेश कुमार निराला को मिला राजकीय शिक्षक पुरस्कार

पटना के श्रीकृष्ण मैमोरियल हाल में आयोजित भव्य समारोह में उन्हें प्रशस्ति-पत्र, मोमैंटो, अंगवस्त्र, पुस्तकें एवं 30 हजार रुपए की सम्मान राशि का चैक भी प्रदान किया गया।

आधुनिक शिक्षा और नवाचार से नई पीढ़ी का भविष्य गढ़ रहे शिक्षक : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

आधुनिक शिक्षा और नवाचार से नई पीढ़ी का भविष्य गढ़ रहे शिक्षक : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

काशी ने विश्व को ज्ञान का प्रकाश दिया, जबकि सारनाथ में भगवान बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश दिया था।

राज्यपाल आर. एन. रवि ने शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को किया नमन

राज्यपाल आर. एन. रवि ने शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को किया नमन

उन्होंने शिक्षकों को संकल्पित किया कि वे युवाओं को ज्ञान और नैतिकता से समृद्ध करें, ताकि वे भविष्य के नेता बन सकें।