एसएसपी कठुआ ने रक्षाबंधन पर दी बधाई

रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के पवित्र रिश्ते का प्रतीक : मोहिता शर्मा

यह पर्व समाज में एकता, आपसी सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करता है।

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के पवित्र रिश्ते का प्रतीक : मोहिता शर्मा

कठुआ, 28 अगस्त (हि.स.) : एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा आईपीएस ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर जिले के लोगों, शहीदों के परिवारों, जम्मू-कश्मीर पुलिस के सभी अधिकारियों एवं जवानों तथा मीडिया जगत से जुड़े लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में एसएसपी ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। यह पर्व समाज में एकता, आपसी सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और लोगों की सेवा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने युवाओं से रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाने तथा सामाजिक एवं सांप्रदायिक सौहार्द को और मजबूत करने की अपील की। एसएसपी ने जिलेवासियों के लिए शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

संबंधित सामग्री

खन्ना हलके की 1147 ‘सत्कार सखियाें’ काे कैबिनेट मंत्री सौंद ने किया सम्मानित 

खन्ना हलके की 1147 ‘सत्कार सखियाें’ काे कैबिनेट मंत्री सौंद ने किया सम्मानित 

‘मुख्यमंत्री मां-बेटी सत्कार योजना’ के अंतर्गत राखी मौके राशि जारी की गई, जिसका 75 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ मिला है।

सबसे पहले उज्जैन में महाकाल को बांधी गई राखी, सवा लाख लड्डुओं का लगाया महाभोग

सबसे पहले उज्जैन में महाकाल को बांधी गई राखी, सवा लाख लड्डुओं का लगाया महाभोग

उज्जैन जिले में महाकाल मंदिर में रक्षाबंधन के अवसर पर पुजारी परिवार की महिलाओं ने एक विशाल 2 फीट की राखी भगवान महाकाल को अर्पित की।

उत्तर प्रदेश की नगरीय बसों में 29 अगस्त की रात तक महिलाओं काे नहीं देना हाेगा किराया

उत्तर प्रदेश की नगरीय बसों में 29 अगस्त की रात तक महिलाओं काे नहीं देना हाेगा किराया

सरकार का उद्देश्य है कि रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर बहनों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा अथवा आर्थिक बाधा का सामना न करना पड़े।

गुरु रविदास की शिक्षाएं मानवता के लिए मार्गदर्शक : सी.एम. सैनी

गुरु रविदास की शिक्षाएं मानवता के लिए मार्गदर्शक : सी.एम. सैनी

मुख्यमंत्री ने संत गुरु रविदास जनकल्याण समिति को 31 लाख रुपए देने की घोषणा की।

गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर ‘समरसता संकल्प अभियान’ शुरू, गांव-गांव पहुंचेगा संदेश

गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर ‘समरसता संकल्प अभियान’ शुरू, गांव-गांव पहुंचेगा संदेश

बिहार सरकार और भाजपा ने शुक्रवार को पटना में गुरु रविदास की जयंती पर ‘समरसता संकल्प अभियान’ का आयोजन किया।