शहर में किए गए थे सुरक्षा के कड़े इंतजाम

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नोएडा में डायग्नोस्टिक सैंटर का किया उद्घाटन

कार्यक्रम में कथक नृत्य की प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रही।

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नोएडा में डायग्नोस्टिक सैंटर का किया उद्घाटन

डायग्नोस्टिक सैंटर का उदघाटन करते राजनाथ सिंह

नोएडा, 22 अगस्त (हि.स.) : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को नोएडा के सैक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने सैक्टर-75 स्थित महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के डायग्नोस्टिक सैंटर का उद्घाटन किया। इससे पहले रक्षा मंत्री के नोएडा पहुंचने पर महाजन इमेजिंग एंड लैब्स की एग्जीक्यूटिव डायरैक्टर रितु महाजन और डायरैक्टर हर्ष महाजन ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान शिवानी वर्मा ने कथक नृत्य की प्रस्तुति दी। रक्षा मंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। उनकी सुरक्षा में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए कुछ मार्गों पर रूट डायवर्जन भी किया गया। कार्यक्रम में सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा समेत अन्य गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।