31 वर्षीय व्यक्ति ने मानसिक तनाव के कारणआत्महत्या

मानसिक तनाव के चलते युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या

नोएडा के छपरौला गांव में रहने वाले 31 वर्षीय व्यक्ति ने जहर खाकर आत्महत्या की, जो मानसिक तनाव के कारण हुआ। उन्हें गाजियाबाद अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया जहां मृत्यु हो गई

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
मानसिक तनाव के चलते युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या

नोएडा, (हि.स.) उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना बादलपुर क्षेत्र के छपरौला गांव के पंचकूला कॉलोनी में रहने वाले 31 वर्षीय व्यक्ति ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्हें उपचार के लिए गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। थाना बादलपुर के प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि हरेंद्र निवासी पंचकूला कॉलोनी छपरौला उम्र 31 वर्ष ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर बीती रात को जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्हे अत्यंत गंभीर हालत में उपचार के लिए गाजियाबाद के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक विनय कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। अगर वे इस मामले में कोई शिकायत करेंगे तो घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच करेगी।

संबंधित सामग्री

निर्माणाधीन इमारत की 32वीं मंजिल पर क्रेन से लटका मिला युवक का शव 

निर्माणाधीन इमारत की 32वीं मंजिल पर क्रेन से लटका मिला युवक का शव 

एसजी हाईवे पर निरमा यूनिवर्सिटी के सामने निर्माणाधीन ट्रेमोंट एडलिप बिल्डिंग की 32वीं मंजिल पर क्रेन से लटकता एक युवक का शव मिला।

कमरे में फंदे से लटका मिला हाईस्कूल की छात्रा का शव, जांच में जुटी पुलिस

कमरे में फंदे से लटका मिला हाईस्कूल की छात्रा का शव, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक गाँव के घर में बुधवार दिन पर एक दसवीं कक्षा की छात्रा का फंदे से लटका शव मिला।

रायपुर : एक ही परिवार के चार लोगों का शव मिला, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर : एक ही परिवार के चार लोगों का शव मिला, जांच में जुटी पुलिस

टिकरापारा थाना क्षेत्र के साजिद अली की परिवार को आत्महत्या करने का आरोप है। चारों सदस्यों को मृत पाया गया है और फैलाव रायपुर शहर में प्रहारित हो रहा है।

नोएडा : नौकरी की तलाश कर रही युवती ने की आत्महत्या

नोएडा : नौकरी की तलाश कर रही युवती ने की आत्महत्या

नोएडा में थाना क्षेत्र 126 में रहने वाली युवती दीक्षा यादव ने गुरुवार सुबह घर के पंखे से फंडा लगाकरआत्महत्या कर लिया। वह नर्सिंग की परीक्षा पास करके नौकरी ढूंढ रही थी।

बाराबंकी : घर के कमरे में फंदे से लटका मिला अध्यापक का शव

बाराबंकी : घर के कमरे में फंदे से लटका मिला अध्यापक का शव

सुभाषकर तिवारी (32) अपने घर के कमरे में फंदों से लटकाकर आत्महत्या कर दी। पुलिस पोस्टमॉर्टम के लिए शव जिलामुख्यालय भेजी गई है। परिवार ने धरती पर गिरने की वजह का खुलासा नहीं किया।