नोएडा, (हि.स.) उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र में स्थित मिग्सन अल्टिमो सोसाइटी के बिजली पैनल के साफ्ट में बुधवार की देर रात को छठवें फ्लोर पर शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग भयानक रूप धारण करती हुई 20वीं मंजिल तक पहुंच गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं है। मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सूरजपुर क्षेत्र में स्थित मिग्सन अल्टीमो सोसाइटी के छठवें फ्लोर पर बिजली की सॉफ्ट में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। उन्होंने बताया कि देखते-देखते आग 20वें फ्लोर तक पहुंच गई। इस घटना के चलते सोसाइटी में हड़कंप मच गया। लोग अपने फ्लैटों से निकलकर इधर-उधर भागने लगे। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची दमकल विभाग की पांच गाड़ियों और सोसाइटी के मेंटेनेंस विभाग ने संयुक्त प्रयास से आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं है। देर रात को लगी आग के चलते आज सुबह तक सोसाइटी के लोगों में दहशत व्याप्त रही।
नोएडा सोसायटी में बिजली के शार्ट सर्किट से लगी आग
शॉर्ट सर्किट के चलते नोएडा की सोसाइटी में लगी आग
नोएडा के सूरजपुर क्षेत्र में शॉर्ट-सर्किट से शुरू हुई आग ने एक मिग्सन अल्टिमो सोसायटी के छठवें फ्लोर को जलाकर डब्बा बना दी। दमकल विभाग की पांच गाड़ियों और सोसाइटी की मेंटेनेंस टीम द्वारा तत्काल नियंत्रण कर लिया गया। घटना में कोई संकट नहीं, आग 20वें फ्लोर तक पहुंच गई।
By :
Just Click National
,
Harpreet Singh
•