पटना, 30 अगस्त (हि.स.) : भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने रविवार को बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें एपिसोड को सुना। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे और प्रधानमंत्री के विचारों एवं देशवासियों से जुड़े प्रेरक प्रसंगों को उत्साहपूर्वक सुना। कार्यक्रम के बाद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि देश के करोड़ों नागरिकों को एक सूत्र में जोड़ने वाला सशक्त जनआंदोलन बन चुका है। प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों की प्रेरक उपलब्धियों, जनभागीदारी और राष्ट्रनिर्माण के विभिन्न प्रयासों को देश के सामने रखते हैं। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें देश के सामान्य नागरिकों की असाधारण उपलब्धियों और उनके प्रयासों को स्थान मिलता है। प्रधानमंत्री समाज के अलग-अलग वर्गों, क्षेत्रों और समुदायों में सकारात्मक बदलाव लाने वाले लोगों का उल्लेख कर उन्हें पूरे देश के सामने प्रेरणा का स्रोत बनाते हैं। इससे देश के नागरिकों में कुछ बेहतर करने और राष्ट्र के विकास में अपनी भूमिका निभाने का भाव मजबूत होता है। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भरता, स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन, महिला सशक्तिकरण, युवा प्रतिभाओं और सामाजिक सरोकारों जैसे विषयों को निरंतर जनचर्चा का हिस्सा बनाया है। यह कार्यक्रम समाज के हर वर्ग को जोड़ते हुए जनभागीदारी के संकल्प को मजबूत कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का संदेश स्पष्ट है कि देश का विकास केवल सरकार के प्रयासों से नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी से संभव है। ‘मन की बात’ इसी भावना को जन-जन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के संदेशों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और सेवा एवं जनभागीदारी के कार्यों को और गति देने का आह्वान किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय मंत्री सिद्धार्थ शंभु, विधान परिषद सदस्य संजय मयूख, प्रदेश महामंत्री प्रीति शेखर एवं नितिन अभिषेक, प्रदेश उपाध्यक्ष हरिभूषण ठाकुर बचौल एवं प्रणव यादव, विधायक महेश पासवान, प्रदेश प्रवक्ता सुरेश रूंगटा, महिला आयोग की सदस्य पिंकी कुशवाहा, मृत्युंजय तिवारी, मुख्यालय प्रभारी अक्षय कुमार, प्रदेश प्रवक्ता सुहेली मेहता सहित प्रदेश के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री मोदी के प्रेरक संदेशों से राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को मिलती है नई ऊर्जा : रविशंकर प्रसाद
उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें देश के सामान्य नागरिकों की असाधारण उपलब्धियों और उनके प्रयासों को स्थान मिलता है।
संबंधित सामग्री
सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाना लक्ष्य : विक्रमादित्य सिंह
उन्होंने बताया कि योजना की शुरुआत 2 अक्तूबर से होगी और टूटू विकास खंड से करीब 782 परिवारों का चयन किया गया है।
खन्ना शहर के 33 वार्डों में कचरे के संवेदनशील स्थानों की होगी विशेष सफाई : स्वाति टिवाणा
अब कचरा फैंकने पर लगेगा 50 हजार रुपए जुर्माना, संवेदनशील स्थानों पर लगाए जाएंगे सी. सी. टी. वी. कैमरे।
मोहाली में लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई टी ओ फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीद मेजर हरमिंदर पाल सिंह सरकारी कॉलेज, फेज-6, मोहाली में आयोजित जिला स्तरीय समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।<br/>
एग्रोफॉरैस्ट्री, भूजल संरक्षण व ईकोटूरिज्म पर खर्च होंगे 760.30 करोड़ : कटारूचक्क
पंजाब सरकार अग्रोफॉरेस्टरी के माध्यम से वन क्षेत्र को विस्तारित करने, जल संरक्षण और जैव विविधता की सुरक्षा के लिए 760.30 करोड़ की परियोजना लागू करेगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित भारत का लक्ष्य लेकर 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर किया : केशव प्रसाद मौर्य
'आयुष्मान भारत' और 'विकसित भारत' का सपना पाने में सफलता मिली, अब गाँवों को विकसित करना है। उम्मीदवारों ने वीबी-जीरामजी के समग्र संकल्प पर प्रतिबद्धता दिखाई