घायल युवक को स्ट्रेचर पर ले जाते हुए

चलती ट्रेन से गिरकर युवक घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

कानपुर क्षेत्र में बुधवार एक युवक श्यामनगर थाने क्षेत्र में ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से हुआ घायल

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
चलती ट्रेन से गिरकर युवक घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

कानपुर, 12 अगस्त (हि.स.) : कानपुर जनपद में चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत श्यामनगर क्षेत्र में बुधवार को चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे कांशीराम अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज शुरू किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक ट्रेन में गेट के पास बैठा था और नींद की झपकी के चलते नीचे गिर गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब 500 मीटर तक कीचड़ और पानी से भरे रास्ते से गुजरकर उसे एम्बुलैंस तक पहुंचाया। युवक की पहचान बिहार के मधुबनी जिले के रहने वाले शाहिद के रूप में हुई है, जोकि दिल्ली जा रहा था। घायलावस्था में उसकी आवाज सुनकर वहां से गुजर रहे निर्भय सिंह ने 112 पर सूचना दी। पुलिस ने युवक के दादा को फोन पर सूचित कर दिया है।