चोरों ने 20 लाख का सामान चोरी किया

बंद पड़ी फैक्ट्री से 20 लाख का सामान चोरी

जोधपुर के बोरनाडा थाने में एक बंद फैक्ट्री से 20 लाख रुपये का सामान चोरी किया गया। चोरों की पहचान कर पुलिस ने जांच शुर कर दी है,

By : Just Click National , Harmanjot Singh

बंद पड़ी फैक्ट्री से 20 लाख का सामान चोरी

जोधपुर, (हि.स.) शहर के बोरानाडा थाना क्षेत्र में बंद पड़ी एक फैक्ट्री चोरों ने सैंध लगाकर वहां से बीस लाख का सामान चोरी कर ले गए। घटना को लेकर बोरानाडा थाने में प्राथमिकी दी गई है। पुलिस अब चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। बोरानाडा पुलिस ने बताया कि चौपासनी हाउसिंग बोर्ड निवासी व्यवसायी प्रभु सिंह पुत्र गिरधारी सिंह ने मामला दर्ज कराया। इसमें बताया कि उसकी चौथे फेज, बोरानाडा स्थित औद्योगिक फैक्ट्री में पिछले चार-पांच दिनों के बीच अज्ञात बदमाश घुस गए। बदमाश फैक्ट्री से ट्रांसफॉर्मर, मोटरें, भवन में लगी कॉपर फिटिंग, कॉपर केबल सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। पुलिस घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही संदिग्धों की पहचान करने के प्रयास कर रही है। मामले की जांच एएसआई दमाराम कर रहे है।

संबंधित सामग्री

छात्रावास में 8 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप

छात्रावास में 8 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप

प्रियांशु शानवी पब्लिक स्कूल में पहली कक्षा का छात्र था और विद्यालय के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था।

कैथल में ट्रक की चपेट में आने से 2 छात्राओं की मौत

कैथल में ट्रक की चपेट में आने से 2 छात्राओं की मौत

दोनों छात्राएं स्कूटी से घर से स्कूल के लिए निकली थीं।

प्रैजीडैंसी जेल में आतंकी आफताब अंसारी के सैल से आईफोन समेत तीन मोबाइल बरामद

प्रैजीडैंसी जेल में आतंकी आफताब अंसारी के सैल से आईफोन समेत तीन मोबाइल बरामद

दो राउटर, वाई-फाई उपकरण, दो कार्ड रीडर, एक पैन ड्राइव और इयरफोन भी मिला। संदेह है कि वह व्हाट्सएप और टैलीग्राम के जरिए कहीं पाकिस्तान में किसी के संपर्क में तो नहीं।

6 महीने से बेटी की तलाश में दर-दर भटक रहा पिता, नहीं मिला कोई सुराग

6 महीने से बेटी की तलाश में दर-दर भटक रहा पिता, नहीं मिला कोई सुराग

अर्धेंदु सिंह की बेटी अमृता सिंह 13 मार्च से लापता है। घटना के बाद सिउड़ी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। समय बीतने के साथ परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।