निगम ने कंपनी पर लगाया 11 हजार का जुर्माना

सड़क पर कचरा फेंकना पड़ा महंगा: निगम ने कंपनी पर लगाया 11 हजार का जुर्माना

नगर निगम ग्रेटर ने सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। वैशाली नगर जोन क्षेत्र में सड़क पर कचरा डालने के मामले में एक निजी कंपनी पर 11 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। 

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
सड़क पर कचरा फेंकना पड़ा महंगा: निगम ने कंपनी पर लगाया 11 हजार का जुर्माना

जयपुर, (हि.स.) नगर निगम ग्रेटर ने सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने वालों के खिलाफ सख्ती बरतते हुए कार्रवाई की है। वैशाली नगर जोन क्षेत्र में सड़क पर कचरा डालने के मामले में एक निजी कंपनी पर 11 हजार रुपए का जुर्माना लगाकर मौके पर ही वसूला गया। वैशाली नगर जोन उपायुक्त पवन कुमार शर्मा ने बताया कि वार्ड संख्या-30 में 200 फीट बाईपास स्थित नंद विहार कॉलोनी गेट नंबर-1 के पास अज्ञात व्यक्ति द्वारा सड़क पर कचरा डालने की सूचना मिली थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए वैशाली नगर जोन के उपायुक्त पवन कुमार शर्मा ने जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। नगर निगम के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक समीर सक्सेना के अनुसार इसके बाद वार्ड 29 एवं 30 के स्वास्थ्य निरीक्षक अशोक कुमार और विजय कसौटिया ने संयुक्त जांच की। जांच में सामने आया कि सड़क पर कचरा वेल ट्रेड कंपनी की ओर से डाला गया था। कंपनी का कार्यालय प्लॉट नंबर 199, गली नंबर-4, तीजा नगर, पांच्यावाला स्थित पाया गया। इसके बाद निगम की टीम कंपनी कार्यालय पहुंची और प्रतिनिधियों को भविष्य में सार्वजनिक स्थानों एवं सड़कों पर कचरा नहीं डालने तथा नगर निगम के स्वच्छता नियमों की पालना करने के निर्देश दिए। नियमों के उल्लंघन पर कंपनी पर 11 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया, जिसे मौके पर ही वसूल कर लिया गया। साथ ही भविष्य में दोबारा ऐसी लापरवाही नहीं करने की चेतावनी भी दी गई। उन्होंने बताया कि शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने नागरिकों और व्यावसायिक संस्थानों से भी अपील की कि वे निर्धारित स्थानों पर ही कचरा डालें और स्वच्छ जयपुर अभियान में सहयोग करें।
 

संबंधित सामग्री

पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना पर लगा जुर्माना

पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना पर लगा जुर्माना

फातिमा को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की आचार संहिता के स्तर-1 के उल्लंघन का दोषी पाया गया।

हिमाचल में 3 वर्ष में अवैध खनन के 13,000 से अधिक मामले

हिमाचल में 3 वर्ष में अवैध खनन के 13,000 से अधिक मामले

यह जानकारी शाहपुर से कांग्रेस विधायक केवल सिंह पठानिया की ओर से विधानसभा में पूछे गए सवाल के लिखित जवाब में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने दी है।

खन्ना शहर के 33 वार्डों में कचरे के संवेदनशील स्थानों की होगी विशेष सफाई : स्वाति टिवाणा

खन्ना शहर के 33 वार्डों में कचरे के संवेदनशील स्थानों की होगी विशेष सफाई : स्वाति टिवाणा

अब कचरा फैंकने पर लगेगा 50 हजार रुपए जुर्माना, संवेदनशील स्थानों पर लगाए जाएंगे सी. सी. टी. वी. कैमरे।

अशोकनगर का कच्चा तेल हल्दिया रिफाइनरी में होगा शोधित

अशोकनगर का कच्चा तेल हल्दिया रिफाइनरी में होगा शोधित

तेल का हल्दिया में शोधन होने से पश्चिम बंगाल में औद्योगिक विकास और रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद

फिलाडेल्फिया यूनियन के खिलाड़ी से भिड़ने पर मैसी पर लगा जुर्माना

फिलाडेल्फिया यूनियन के खिलाड़ी से भिड़ने पर मैसी पर लगा जुर्माना

यह घटना मैच के अतिरिक्त समय के 11वें मिनट में हुई, जब मैसी गेंद के खेल में होने के दौरान क्विन सुलिवन का सामना करने के लिए सैंटर सर्किल की ओर पहुंचे।