जालोर, 27 अगस्त (हि.स.) जिले के भीनमाल में बुधवार रात रानीवाड़ा रोड पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सामने से आ रहे ऑटोरिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनके दो बच्चों समेत चार लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद ऑटो पलट गया। हादसा कोड़ी सगी नदी से पहले पेट्रोल पंप के पास हुआ। भीनमाल थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह राजपुरोहित के अनुसार महिला अपने परिवार के साथ भाई को राखी बांधने के लिए रानीवाड़ा क्षेत्र के शिवगढ़ स्थित पीहर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आई स्कॉर्पियो ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने ऑटो में फंसे घायलों को बाहर निकालकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने दासपा बस स्टैंड के पास रहने वाले वरदाराम (42) पुत्र तेजाराम भील और उनकी पत्नी छगन देवी (40) को मृत घोषित कर दिया। हादसे में उनके बेटे सुमेराराम (10), बेटी जानू कुमारी (4), ऑटो चालक मसराराम भील और स्कॉर्पियो सवार रोहित पुत्र रामाराम पुरोहित घायल हुए हैं। जानू कुमारी और ऑटो चालक मसराराम की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर किया गया। जानू कुमारी का पालनपुर में इलाज चल रहा है, जबकि सुमेराराम और रोहित का भीनमाल में उपचार जारी है। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ऑटो और स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है। साथ ही हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जांच भी की जा रही है।
स्कॉर्पियो की टक्कर से ऑटो सवार पति-पत्नी की मौत, दो बच्चों समेत चार घायल
हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया
संबंधित सामग्री
डंपर-कार की भिड़ंत में भाई-बहन की मौत, दो युवतियां घायल
पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने गैस कटर समेत रैस्क्यू उपकरणों की मदद से चारों कार सवारों को बाहर निकाला।
डंपर की टक्कर से कार सवार एक ही परिवार के 4 लाेगाें की मौत, 6 वर्षीय बच्ची घायल
बांदा-बहराइच मार्ग पर बिंदौरा चौराहे के पास जब कार यू-टर्न लेने लगी तो तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आ गई।
निजी बस ने स्कूली बस को ठोका, 4 छात्रों समेत 19 घायल
हादसे में चार स्कूली बच्चों समेत 19 लोग घायल हो गए
तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत, भतीजा गंभीर घायल
नरवल थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार को तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि उनका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
अनियंत्रित ट्राला बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराकर नाले में गिरा, शरीर मे सरिया घुसने से चालक की मौत
गाजियाबाद से दादरी की यात्रा कर रहे ट्रोला में 6 बजे सुबह अचानक बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराकर सरिया गिर गया। इस घटना में चालक की मौत हो गई।