इटावा,(हि.स.) उत्तरप्रदेश के इटावा जनपद में बुधवार काे बनारस से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर हाइवे पर सरियों से लदे ट्रक में पीछे से घुसकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह ट्रक आगे वाहन से टकरा गया। हादसे में बस चालक और परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई और बस में सवार तीन दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर बस में फंसे घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने और कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार सुबह बनारस से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर हाइवे पर खड़े सरियों से लदे ट्रक में पीछे से घुसकर हादसे का शिकार हो गई । हादसे में बस में सवार बस चालक और परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई और बस में सवार तीन दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर बस में फंसे घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। हादसे में मरने वालों की पहचान 35 वर्षीय प्रेम बस चालक और 22 वर्गीय दीपक परिचालक के रूप में हुई है। दोनों मृतक यूपी के बागपत जनपद के निवासी थे पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है।
इटावा बस दुर्घटना का शिकार, चालक-परिचालक की मौत
बनारस से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस इटावा में हुई हादसे का शिकार, चालक परिचालक की मौत, तीन दर्जन यात्री घायल
इटावा (उत्तर प्रदेश) में बुधवार को बनारस-दिल्ली जाने वाली प्राइवेट बस ने अनियंत्रित होकर एक ट्रक पर टकराया। दुर्घटना में दो चालकों की मौत हुई, जबकि 30+ यात्री गंभीर रूप से घायल हुए। रेस्क्यू के बाद घायलों को अस्पताल भेजा गया और शवों का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है।
By :
Just Click National
,
Harmanjot Singh
•