सुपौल, (हि.स.) शहर के महावीर चौक पर बुधवार को भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व भारतीय युवा कांग्रेस के बिहार प्रदेश सचिव लक्ष्मण कुमार झा ने किया।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने छात्रों पर कथित लाठीचार्ज, दमनात्मक कार्रवाई तथा दर्ज मामलों का विरोध जताते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना था कि छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है। प्रदेश सचिव लक्ष्मण कुमार झा ने कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और छात्रों के हितों के लिए लगातार आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने मांग की कि छात्रों पर दर्ज मुकदमे तत्काल वापस लिए जाएं तथा पेपर लीक जैसी घटनाओं की निष्पक्ष और प्रभावी जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यालयों पर हुए हमलों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। साथ ही केंद्र सरकार से लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने और छात्रों व युवाओं की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान देने की अपील की। प्रदर्शन में रितु रंजन, प्रकाश राम, लाल साहनी, मोहम्मद शाहबाज, रोहन कुमार, शिवकुमार ठाकुर समेत भारतीय युवा कांग्रेस के कई कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
महावीर चौक पर छात्र विरोध प्रदर्शन
सुपौल में युवा कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका, छात्र मुद्दों पर जताया विरोध
बुधवार भारतीय युवाकांग्रेस ने सुपौल का महावीर चौक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धरमेन्द्र प्रसाद की मूर्ति को दहन करने के साथ छात्रों पर लाठीचार्ज और दमनकारी कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने सरकार के छात्र हित निभाने की कसम खाई है
By :
Just Click National
,
Sukhwinder Kaur
•
टैग्स:
Indian Youth Congress protest Mahavir Chowk
student unrest
central government crackdown
educational reforms
lakshman kumar jha
संबंधित सामग्री
भाजपा, 14 से 22 साल के युवाओं पर रहेगा फोकस
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों पर भी युवाओं की राय जानने की कोशिश की जाएगी