सारण, 9 सितंबर (हि.स.) : शहर के सरस्वती विद्या मंदिर के खिलाड़ियों ने भोपाल में आयोजित अखिल भारतीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 9 पदक अपने नाम किए हैं। मध्य प्रदेश के भोपाल में संपन्न हुई इस अखिल भारतीय प्रतियोगिता में छपरा के दर्शन नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। बिहार क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए विद्यालय के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, तीन रजत और पांच कांस्य पदक जीतकर राष्ट्रीय पटल पर छपरा का गौरव बढ़ाया है। प्रतियोगिता के अंडर-17 बालक वर्ग में अमन देव ने बेहतरीन प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि पीयूष गुप्ता और हर्ष कुमार ने कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं, अंडर-17 बालिका वर्ग में अनन्या जायसवाल और सलोनी सिंह ने रजत पदक तथा अनन्या शर्मा, सुहानी सिंह और जीविका सिंह ने कांस्य पदक जीते। इसके अलावा अंडर-19 बालिका वर्ग में राज नंदनी ने शानदार खेल दिखाते हुए रजत पदक पर कब्जा जमाया। खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक सफलता पर विद्यालय परिवार और पूरे छपरा क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह परिणाम खिलाड़ियों के कड़े अनुशासन और निरंतर अभ्यास का प्रतीक है।
सरस्वती विद्या मंदिर छपरा के खिलाड़ियों ने लहराया परचम
बिहार क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए विद्यालय के खिलाड़ियों ने 1 स्वर्ण, 3 रजत और 5 कांस्य पदक जीतकर राष्ट्रीय पटल पर छपरा का गौरव बढ़ाया है।
संबंधित सामग्री
भोपाल में 32 कि.मी. लंगी तिरंगा यात्रा निकाली ; अखंड भारत, राष्ट्रभक्ति और नशामुक्ति का दिया संदेश
कोलार-संत नगर यात्रा में सी.एम. डा. यादव और विधायक शर्मा ने लिया हिस्सा
पिकनिक मनाने आए 7 युवक बारिश में फंसे, रैस्क्यू कर निकाले
भोपाल में लगातार तेज बाढ़ के कारण सड़कों पर गहरे जल भरने से 7 युवक पिकनिक के दौरान फाटापान स्थान पर फंस गए।
राष्ट्रमंडल खेल 2026: अजय बाबू ने भारोत्तोलन में जीता रजत पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारत के भारोत्तोलक वल्लुरी अजय बाबू ने भारतीय समयानुसार मंगलवार तड़के पुरुषों के 79 किलोग्राम भारवर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया।
दिल्ली में राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर मप्र में प्रदर्शन, विधानसभा में धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक
दिल्ली में राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को मध्य प्रदेश में कांग्रेस का प्रदर्शन देर रात तक जारी रहा।
भोपाल में ई-बसों का ट्रायल रन शुरू, बैरागढ़ डिपो से 3 रूटों पर निकलीं, अगस्त से जनता कर सकेगी सफर
भोपाल ने मध्यप्रदेश की ई-कनक्टिविटी परियोजना का पहला चरण 'बैरागढ़ डिपो' से शुरू किया। यहाँ की 21 मौजूद बसों के साथ नए 20 बसों का भी अन्वेषण किया जाएगा