तिरंगा यात्रा में गूंजा 'वंदे मातरम्'

देशभक्ति के रंग में सराबोर दिखा बिहपुर

राज्य के पथ निर्माण मंत्री सह स्थानीय विधायक इंजीनियर शैलेंद्र के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई

By : Just Click National , Harmanjot Singh
देशभक्ति के रंग में सराबोर दिखा बिहपुर

तिरंगा यात्रा में शामिल देशभक्त

भागलपुर, 14 अगस्त (हि.स.) : बिहपुर प्रखंड में शुक्रवार को राष्ट्रभक्ति का एक भव्य नजारा देखने को मिला। राज्य के पथ निर्माण मंत्री सह स्थानीय विधायक इंजीनियर शैलेंद्र के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। लगभग सवा दो किलोमीटर लंबी यह यात्रा एस.डी. कालेज गौरीपुर से शुरू होकर बभनगामा वैष्णवी दुर्गा मंदिर प्रांगण तक गई। पूरी यात्रा के दौरान संपूर्ण मार्ग देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। यात्रा में शामिल लोगों के हाथों में गर्व से लहराता तिरंगा और जुबां पर 'भारत माता की जय' व 'वंदे मातरम्' के गगनभेदी नारे थे। देशभक्ति गीतों की मधुर धुनों ने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम से भर दिया। इस यात्रा में प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर स्कूली बच्चे, शिक्षक, जीविका दीदियां, एनसीसी कैडेट और विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं सहित आम ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि सह पथ निर्माण मंत्री इं. शैलेंद्र ने आम जनता को संबोधित करते हुए कहा, "तिरंगा केवल एक कपड़ा नहीं, बल्कि हमारे देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने हर नागरिक से अपील की कि वे अपने राष्ट्रीय गौरव को अक्षुण्ण रखने और देश के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए अपने-अपने घरों पर तिरंगा जरूर फहराएं। मौके पर मौजूद एसपी वैभव शर्मा ने कहा कि तिरंगा यात्रा सिर्फ एक अभियान नहीं है, बल्कि देश के प्रति हमारे सम्मान, गौरव, कर्तव्य और जिम्मेदारी की सामूहिक अभिव्यक्ति है। ऐसे आयोजनों से हमारी युवा पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम की भावना और अधिक मजबूत होती है। इस आयोजन को सफल बनाने में इलाके के कई प्रशासनिक अधिकारियों और गण्यमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनमें डी.सी.एल.आर. शैलेंद्र सिंह, प्रभारी कुलपति प्रो. डा. रंजना झा, एसडी कॉलेज (भागलपुर) के प्राचार्य प्रो. डॉ. अरविंद सिंह, गौरीपुर एस.डी. कॉलेज के प्राचार्य धनंजय मिश्र, एसडीपीओ अनिकेत अमर, बीडीओ अभिनव भारती, सीओ अदिति रंजन शामिल थे। साथ ही इंस्पैक्टर महेश कुमार सिंह, बिहपुर थानाध्यक्ष संतोष शर्मा, झंडापुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार, कार्यक्रम संयोजक प्रभुनंदन चौधरी, प्रो. गौतम, अजय सिंह, मुकेश राणा, अरुण सिंह, प्रो. प्रेरणा प्रियदर्शनी, प्रो. उषा मिश्रा और कुंदन कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक और आम जनता मौजूद रहे।
कैप्शन : तिरंगा यात्रा में शामिल देशभक्त।

संबंधित सामग्री

प्रधानमंत्री मोदी ने दी रक्षाबंधन और विश्व संस्कृति दिवस की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी ने दी रक्षाबंधन और विश्व संस्कृति दिवस की शुभकामनाएं

मोदी ने रक्षाबंधन पर श्लोकों से जुड़े संदेश दिए, जो जय, समृद्धि और स्नेह को प्रोत्साहित करते हैं।

विवार से शुरू होगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में निकलेगी राज्यस्तरीय तिरंगा रैली

विवार से शुरू होगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में निकलेगी राज्यस्तरीय तिरंगा रैली

राष्ट्रीय ध्वज 'तिरंगा' के प्रसार को बढ़ावा देने लिए जयपुर, राजस्थान में 'हर घर तिरंगा' अभियान-2026 की शुरुआत 9 अगस्त से की जाएगी।

घायल प्रवीन कुमार के इलाज चल रहे हैं, परिवार सदम से जूझ रहा है

घायल प्रवीन कुमार के इलाज चल रहे हैं, परिवार सदम से जूझ रहा है

जिले के सबौर थाना क्षेत्र में एक सड़क दुघर्टना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।