फायर ब्रिगेड के देर से पहुंचने पर लोग गुस्साए

जलपाईगुड़ी के राजगंज ब्लाक में भीषण आगजनी में घर जलकर राख

स्थानीय निवासियों ने करीब 1 घंटे तक आग बुझाने के प्रयास किए।

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
जलपाईगुड़ी के राजगंज ब्लाक में भीषण आगजनी में घर जलकर राख

जलपाईगुड़ी, 04 सितंबर (हि. स.) : राजगंज ब्लॉक के बेलाकोबा स्थित स्टेशन कॉलोनी इलाके में गुरुवार देर रात एक घर में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस अग्निकांड में मिठाई कारोबारी जगदीश पाल का घर जलकर पूरी तरह राख हो गया। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, गुरुवार देर रात जगदीश पाल के घर में अचानक आग लग गई। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। देखते ही देखते आग ने घर के कई हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। बताया जा रहा है कि करीब एक घंटे तक स्थानीय निवासियों के प्रयास के बाद आग पर काफी हद तक काबू पाया जा सका। इसी बीच दमकल की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची। दमकल के कथित तौर पर देर से पहुंचने को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी गई। दमकल कर्मियों को घेरकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। बाद में बेलाकोबा पुलिस चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

संबंधित सामग्री

बलरामपुर में 100 एकड़ वनभूमि में हजारों पेड़ों की कटाई, कब्जे की तैयारी में भू-माफिया

बलरामपुर में 100 एकड़ वनभूमि में हजारों पेड़ों की कटाई, कब्जे की तैयारी में भू-माफिया

ग्रामीणों का आरोप है कि वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जाकिर अंसारी भी वनभूमि पर कब्जे में शामिल हैं।

फरीदाबाद  में मैडीकल स्टोर में लगी आग से लाखों का नुक्सान

फरीदाबाद में मैडीकल स्टोर में लगी आग से लाखों का नुक्सान

फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक सब जलकर खाक हो गया।

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गुरुग्राम में डंपर ने डिलीवरी बॉय को कुचला,कई घंटे सड़क जाम -विरोध में सडक़ पर उतरे डिलीवरी बॉय

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गुरुग्राम में डंपर ने डिलीवरी बॉय को कुचला,कई घंटे सड़क जाम -विरोध में सडक़ पर उतरे डिलीवरी बॉय

दिल्ली-जयपुर रास्ते पर गुरुग्राम में एक तेज गति का डांपर चालक डीलिवरी बॉइ को कूच कर देता है, जिसके चलते 26 वर्षीय अनिल के गले से सांस रुक जाती हैं। विरोधों में हजारों डिलीवरर रास्ते पर उतरे, चार किलोमीटर का जाम बनाकर मौत की घटना को प्रतिवाद किया।

शिमला : दो गरीब परिवारों के घर राख, भारी नुकसान

शिमला : दो गरीब परिवारों के घर राख, भारी नुकसान

दो गरीब परिवारों के मकान जलकर राख हो गए। भारी आर्थिक नुकसान के बीच सरकार को सहायता और पुनर्निर्माण की मांग