बलरामपुर, 7 सितंबर (हि.स.) : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज फॉरेस्ट रेंज के ग्राम गम्हरिया की रोजवादामर वनभूमि में 100 एकड़ से अधिक क्षेत्र में हजारों पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार यह कटाई भू-माफियाओं द्वारा कब्जे की तैयारी के तहत की गई है। वनभूमि पर अवैध कब्जे के लिए जगह-जगह मचान बनाए जा रहे हैं। आरोप है कि पिछले 15 से 20 दिनों में लगातार पेड़ों की कटाई की जा रही है। ग्रामीणों ने दावा किया है कि 100 एकड़ से अधिक वनभूमि में अब तक हजारों पेड़ काट दिए गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जाकिर अंसारी भी वनभूमि पर कब्जे में शामिल हैं। यह आरोप लगाया गया है कि उन्होंने गम्हरिया मुख्य मार्ग के पास वनभूमि पर कथित रूप से कब्जा कर खेती शुरू की है। वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष के चुनाव और अध्यक्ष जाकिर अंसारी को पद से हटाने का निर्णय बैठक में लिया गया है। रामानुजगंज रेंजर डॉक्टर दिलरुबा ए बानो ने कहा कि वन विभाग पूरे मामले में विधिसम्मत कार्रवाई करेगा। सबसे पहले वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जाकिर अंसारी को हटाने की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद वनभूमि पर किए गए अवैध निर्माण की संयुक्त टीम द्वारा जांच की जाएगी और ध्वस्त कर दिया जाएगा।वनभूमि में हुई पेड़ों की अन्यायिक कटाई से वन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते पेड़ों की कटाई और कथित अवैध कब्जे पर रोक नहीं लगाई गई तो वनभूमि पर कब्जे का दायरा और बढ़ सकता है। वहीं वन विभाग ने मामले में कार्रवाई का भरोसा दिया है।
वन भूमि पर अवैध कब्जे के लिए जगह-जगह बनाए मचान
बलरामपुर में 100 एकड़ वनभूमि में हजारों पेड़ों की कटाई, कब्जे की तैयारी में भू-माफिया
ग्रामीणों का आरोप है कि वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जाकिर अंसारी भी वनभूमि पर कब्जे में शामिल हैं।
By :
Just Click National
,
Sukhwinder Kaur
•
टैग्स:
illegal deforestation
land grabbers
forest violation
local protests
forest authority complaint
illegal logging
tribal land dispute
illegal encroachment
forest ranger intervention
संबंधित सामग्री
जलपाईगुड़ी के राजगंज ब्लाक में भीषण आगजनी में घर जलकर राख
स्थानीय निवासियों ने करीब 1 घंटे तक आग बुझाने के प्रयास किए।
सरकारी जमीन से मिट्टी और पेड़ों की तस्करी मामले में अभिषेक बनर्जी, शाहजहां शेख समेत 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
नाकाशीपाड़ा थाने से जारी चेतावनी रिपोर्ट पर, पश्चिम बंगाल में नदिया जिले की सांझीपाड़ा क्षेत्र में कृष्णानगर सीजेएम ने तृणमूल के 12 लोगों को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया।