फतेहाबाद, (हि.स.) फतेहाबाद के एसडीएम राजेश कुमार ने लघु सचिवालय स्थित ई-दिशा केन्द्र का औचक निरीक्षण कर वहां नागरिकों को उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न सेवाओं एवं सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केन्द्र में मौजूद व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि ई-दिशा केन्द्र में आने वाले प्रत्येक नागरिक को बिना किसी परेशानी के समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। एसडीएम ने कहा कि ई-दिशा केन्द्र आमजन और प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में नागरिक विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ लेने के लिए पहुंचते हैं। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने गर्मी के मौसम को देखते हुए ई-दिशा केन्द्र में लगे सभी एयर कंडीशनर की कार्यप्रणाली की जांच की। उन्होंने पाया कि कुछ एसी सही ढंग से कार्य नहीं कर रहे हैं, जिस पर उन्होंने तत्काल प्रभाव से उन्हें ठीक करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के दौरान नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और ई-दिशा केन्द्र का वातावरण पूरी तरह से आरामदायक एवं सुविधाजनक बनाया जाए। एसडीएम राजेश कुमार ने ई-दिशा केन्द्र में स्थापित वाटर कूलरों का भी निरीक्षण किया और पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी वाटर कूलरों की नियमित सर्विस करवाई जाए तथा उनकी कार्यक्षमता पर निरंतर निगरानी रखी जाए, ताकि आने वाले नागरिकों को हर समय स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में पेयजल व्यवस्था पर विशेष ध्यान देना अत्यंत आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने परिसर में पड़े अनुपयोगी एवं कबाड़ सामान को भी देखा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे सामान को नियमानुसार कंडम घोषित कर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार शीघ्र निस्तारित किया जाए, ताकि कार्यालय परिसर साफ-सुथरा एवं व्यवस्थित दिखाई दे। उन्होंने कहा कि अनावश्यक सामान कार्यालय की कार्यप्रणाली को प्रभावित करता है, इसलिए समय-समय पर ऐसे सामान का निस्तारण किया जाना आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि ई-दिशा केन्द्र की व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा की जाए तथा यदि कहीं किसी प्रकार की कमी या तकनीकी समस्या सामने आती है तो उसका तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना है और इसके लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएंगी।
फतेहाबाद : एसडीएम ने ई-दिशा केन्द्र का किया औचक निरीक्षण
फतेहाबाद के एसडीएम राजेश कुमार ने ई-दिशा केंद्र पर एक नई इच्छाप्रकट योजना लागू करने के लिए काम शुरू किया है। उन्होंने एयरकंडीशनरों की कार्यप्रणाली, वाटर कूलरों का निर्योगीकरण, और पर्यावरण को साफ-सुथरा रखने के लिए अनुपयोगी सामान को निष्क्रिय करवाया।
संबंधित सामग्री
फतेहाबाद में पांच लाख की साइबर ठगी का आरोपी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के फतेहाबाद में पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी के लिए जिम्मेदार आरोपी रामबालक वर्मा को गिरफ़्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान यूपी के गांव कदेवरिया निवासी राम बालक वर्मा के रूप में हुई है।
फतेहाबाद में आवारा पशु की वजह से दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत
फतेहाबाद में आवारा पशु से टकराने के बाद एक युवक की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर जोहड़ में गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।