बीकानेर (हि.स.) पिछले एक सप्ताह में पेट्रोल-डीजल के दूसरी बार दाम बढ़ाने के विरोध में कांग्रेस की ओर से अनूठा प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता अपने दुपहिया वाहनों को घसीटते हुए अम्बेडर सर्किल से पेट्रोल पंप तक पैदल लेकर गये और उसका चक्कर निकालकर वापस घरों की ओर रूख कर लिया। इस दौरान कांग्रेस जनों ने केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही अम्बेडकर मूर्ति के सामने खड़े होकर उनसे मोदी सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की।
अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव सलीम भाटी की अगुवाई में किये गये इस प्रदर्शन में कांग्रेसजनों ने पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों को वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष शशिकला राठौड़, नित्यानंद पारीक, नितिन वत्सस, श्रवण रामावत, दीन मोहम्मद मौलानी, जयकिशन गहलोत, हाजिर खान, शरीफ समेजा सहित और शामिल रहे।
कांग्रेस नेताओं ने किया अनूठा प्रदर्शन, गाडिय़ों को घसीटते हुए ले गये पेट्रोल पंप
कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शन, विरोध में गाड़ियों को घसीटकर पेट्रोल पंप तक ले जाया गया। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ नारेबाजी की गई।
संबंधित सामग्री
नौसेना प्रमुख एडमिरल स्वामीनाथन का पहला विदेशी दौरा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जाएंगे
दोनों देशों ने डिफैंस और सिक्योरिटी में सहयोग को और गहरा करना जारी रखा है, जिसमें मैरीटाइम सिक्योरिटी और रीजनल सहयोग शामिल है।
भारत की स्वास्थ्य उपलब्धियों को मिला डब्ल्यूएचओ सम्मान
पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत हो रही हैं।
एशियाई खेलों के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम रवाना
भारत महिला हॉकी टीम ने विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया, ऐतिहासिक पांचवां स्थान हासिल किया और एशिया के लिए तैयार है।
बीआरएस एमएलसी ताटा मधु गिरफ्तार
पुलिस ने बीआरएस एमएलसी नवीन रेड्डी को भी कोकापेट स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया है।
कनोहर इलैक्ट्रिकल्स का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुला, एंकर निवेशकों से जुटाए 317 करोड़ रुपए
इसमें 50.11 लाख शेयर अलॉट किए गए। कंपनी पावर ट्रांसमिशन, रेलवे, रिन्यूएबल एनर्जी और बिजली वितरण में सक्रिय है।