सुपौल, 7 सितंबर (हि.स.) : जिले के गौरवगढ़ स्थित एक निजी विद्यालय के छात्रावास में सोमवार को आठ वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मरौना थाना क्षेत्र के परिकोच निवासी शिव शंकर यादव के आठ वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार के रूप में हुई है। प्रियांशु शानवी पब्लिक स्कूल में पहली कक्षा का छात्र था और विद्यालय के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था। जानकारी के अनुसार, सोमवार को प्रियांशु विद्यालय के हॉस्टल की छत पर संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटका मिला। इसकी जानकारी मिलते ही विद्यालय कर्मियों ने उसे नीचे उतारा। बताया गया कि उस समय उसकी सांसें चल रही थीं। इसके बाद विद्यालय कर्मी उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सुपौल के एक निजी अस्पताल लेकर निकले, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही प्रियांशु के परिजन अस्पताल पहुंचे। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिजनों ने प्रियांशु की मौत को आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का आरोप है कि बच्चे के चेहरे पर चोट के कई निशान हैं। मृतक के पिता शिव शंकर यादव ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की हत्या करने के बाद शव को फंदे से लटका दिया गया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस और एसडीपीओ मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का जायजा लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद सुपौल एसपी शरथ आरएस भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।
छात्रावास में 8 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप
प्रियांशु शानवी पब्लिक स्कूल में पहली कक्षा का छात्र था और विद्यालय के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था।
संबंधित सामग्री
महाराष्ट्र में जन्माष्टमी मनाते हुए 3 लोगों की मौत, 32 घायल
दही हांडी उत्सव मनाते हुए 32 गोविंदा घायल हुए हैं। इनमें से 28 लोगों का इलाज उपरांत वापस उनके घर भेज दिया गया है, जबकि 4 उपचाराधीन हैं।
कैथल में ट्रक की चपेट में आने से 2 छात्राओं की मौत
दोनों छात्राएं स्कूटी से घर से स्कूल के लिए निकली थीं।
बाबा राजपुरी डेरे में साधु की हत्या, अनुयायियों ने मुख्य महंत पर आराेप लगाते हुए किया हंगामा
इस घटना ने डेरे के 400 साल पुराने इतिहास को दागदार किया है।
प्रैजीडैंसी जेल में आतंकी आफताब अंसारी के सैल से आईफोन समेत तीन मोबाइल बरामद
दो राउटर, वाई-फाई उपकरण, दो कार्ड रीडर, एक पैन ड्राइव और इयरफोन भी मिला। संदेह है कि वह व्हाट्सएप और टैलीग्राम के जरिए कहीं पाकिस्तान में किसी के संपर्क में तो नहीं।
6 महीने से बेटी की तलाश में दर-दर भटक रहा पिता, नहीं मिला कोई सुराग
अर्धेंदु सिंह की बेटी अमृता सिंह 13 मार्च से लापता है। घटना के बाद सिउड़ी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। समय बीतने के साथ परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।