रायपुर, 09 सितंबर (हि.स.) : छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (एच1एन1) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 1 जनवरी से 8 सितंबर 2026 तक प्रदेश में स्वाइन फ्लू के कुल 298 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें 113 मामले अभी सक्रिय हैं, जबकि 81 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं और 32 का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है। बीती देर शाम जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में एक दिन में 46 नए मरीज मिले हैं। इनमें रायपुर में सबसे अधिक 19 मामले सामने आए हैं। रायपुर जिले में जनवरी से अब तक कुल 127 मरीज मिल चुके हैं, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा हैं। इसके अलावा दुर्ग में 4, बिलासपुर, कोरबा में 3-3, बलौदाबाजार, बस्तर, महासमुंद और राजनांदगांव में 2-2 तथा जांजगीर-चांपा, कोंडागांव, मुंगेली और सरगुजा में एक-एक नया मरीज मिला है। अन्य राज्यों से भी पांच पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राहत की बात यह है कि अब तक स्वाइन फ्लू से किसी मरीज की मौत दर्ज नहीं हुई है। वहीं, दुर्ग जिले के महामारी नियंत्रण अधिकारी डॉ. सी.बी.एस. बंजारे ने छोटे बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने लोगों से भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनने और साफ-सफाई का ध्यान रखने की अपील की है। अस्पतालों को पॉजिटिव मरीज मिलने पर तत्काल स्वास्थ्य विभाग को सूचना देने और मरीज को आइसोलेट कर उपचार शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने सावधानी बरतने की दी सलाह
छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता प्रकोप, 113 सक्रिय मामले
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राहत की बात यह है कि अब तक स्वाइन फ्लू से किसी मरीज की मौत दर्ज नहीं हुई है
By :
Just Click National
,
Sukhwinder Kaur
•
टैग्स:
swine flu cases
H1N1 outbreak
Chhattisgarh active cases
home isolation
pediatric risk
maternity health
संबंधित सामग्री
स्वाइन फ्लू और काेराेना काे लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क : श्याम बिहारी जायसवाल
उन्होंने लोगों से अपील की है कि स्वाइन फ्लू या कोरोना के लक्षण नजर आते ही किसी तरह की लापरवाही न करें और तत्काल अस्पताल पहुंचकर जांच और इलाज करवाएं।