बिहार दिवस 2026 की तैयारियां

बिहार दिवस 2026: पटना में भव्य आयोजन की तैयारियां जोरों पर

बिहार शिक्षा विभाग के सचिव दिनेश कुमार ने पटना में बिहार दिवस 2026 की तैयारियों का निरीक्षण किया, जिसमें प्रसिद्ध कलाकार प्रस्तुतियां देंगे।

By : Just Click National
बिहार दिवस 2026: पटना में भव्य आयोजन की तैयारियां जोरों पर

JAMMU,MAR 17 (UNI):-A Large number Devotees throng the Bawe Wali Mata (Kalika) Temple to offer prayers ahead of the auspicious Chaitra Navratri, in Jammu on Tuesday .UNI PHOTO 159U BY Aman Sharma ....

पटना, (वार्ता) बिहार शिक्षा विभाग के सचिव दिनेश कुमार ने मंगलवार को पटना स्थित गांधी मैदान में 22 मार्च से आयोजित होने जा रहे बिहार दिवस 2026 के अवसर पर की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया। श्री कुमार ने निरीक्षण के दौरान उपस्थित सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए स्पष्ट कहा कि सभी तैयारियां समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कर ली जाएं, जिससे आयोजन भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप में संपन्न हो सके। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष बिहार दिवस 2026 का थीम उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार निर्धारित किया गया है। इस अवसर पर पटना में तीन दिवसीय भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देशभर के सुप्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। 22 मार्च को गांधी मैदान के मुख्य मंच पर बॉलीवुड गायिका सोना महापात्रा अपनी प्रस्तुति देंगी। वहीं, श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में पंडित जगत नारायण पाठक द्वारा ध्रुपद गायन प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अतिरिक्त ओडिसी नृत्य के साथ श्रीमती रमिंदर खुराना एवं सुश्री प्राची पल्लवी साहू द्वारा समकालीन नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। रविन्द्र भवन में कमलेश कुमार सिंह द्वारा लोकगीत तथा भिखारी ठाकुर की कालजयी रचना गबरघिचोर की नाट्य प्रस्तुति आयोजित होगी। 23 मार्च को गांधी मैदान के मुख्य मंच पर पार्श्व गायक शान अपनी प्रस्तुति देंगे।

संबंधित सामग्री

6 प्रमंडलों के कांग्रेस जिलाध्यक्षों एवं जिला प्रभारियों की समीक्षा बैठक आयोजित

6 प्रमंडलों के कांग्रेस जिलाध्यक्षों एवं जिला प्रभारियों की समीक्षा बैठक आयोजित

उन्होंने कहा कि जिला से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किए बिना किसी भी राजनीतिक लड़ाई को प्रभावी ढंग से नहीं लड़ा जा सकता।

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर छपरा में निकली भव्य शोभायात्रा

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर छपरा में निकली भव्य शोभायात्रा

नगर परिक्रमा के दौरान जगह-जगह शहरवासियों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का किया स्वागत

शिमला के मंदिरों में 'जय श्री कृष्णा जय श्री राधे'

शिमला के मंदिरों में 'जय श्री कृष्णा जय श्री राधे'

हिमाचल की राजधानी शिमला में जन्माष्टी के उपलक्ष्य में मंदिर खूबसूरत ढंग से सजाए गए हैं। भक्तजन श्रीकृष्ण भजन गायन करके मस्ती में झूमते दिखाई दे रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के मठ-मंदिरों में जन्माष्टमी पर्व की धूम, हर तरफ राधा-कृष्ण नाम की गूंज

छत्तीसगढ़ के मठ-मंदिरों में जन्माष्टमी पर्व की धूम, हर तरफ राधा-कृष्ण नाम की गूंज

जहां छत्तीसगढ़ के मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया हैं, वहीं भगवान के जयकारों से वातावरण कृष्णमयी हो गया है।

मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेशवासियों को दीं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेशवासियों को दीं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी कारागारों, पुलिस थानों तथा रिजर्व पुलिस लाइन्स में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाए जाने के निर्देश दिए हैं।