देवरिया, 13 अगस्त (हि.स.) : बरियारपुर थाना क्षेत्र में मठिया के पास गत रात्रि गौ-तस्करों के साथ हुई मुठभेड़ में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई, जिसे उपचार के लिए मैडीकल कॉलेज देवरिया भेजा गया है। आरोपियों के पास से अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, पिकअप गाड़ी सहित तीन गौवंश के बछड़े और एक भैंस बरामद की गई है।
अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि गत रात्रि चैकिंग के दौरान बरियारपुर पुलिस को उक्त पिकअप में गौवंश लादकर बिहार ले जाने की सूचना मिली। इस पर कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने मठिया क्षेत्र में घेराबंदी की। रुकने का इशारा मिलने पर पिकअप चालक ने गाड़ी भगा ली, लेकिन टायर में बैरीकेट की कील लगने से स्पीड कम हो गई। इस पर तीनों आरोपी भागने लगे और पुलिस पर फायर कर दिया। आत्मरक्षा में हुई जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर पर गोली लग गई।
उन्हाेंने बताया कि गिरफ्तार आरोपिताें की पहचान स्वयंवर यादव निवासी सुरौली टोला लक्ष्मीपुर, हरिकेश यादव निवासी सुरौली टोला लक्ष्मीपुर तथा पन्नेलाल यादव निवासी डढ़िया बारी टोला के रूप में हुई है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
गौवंशों के तस्करी में गिरफ्तार trio
गौ-तस्करी में 3 गिरफ्तार
बरियारपुर थाना क्षेत्र में गौवंशों के अवैध व्यापार से संबद्ध तसकीर करने वाले तीन व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। एक आरोपी की दाहिने पैर पर गोली लग गई, और फायरिंग में घायल हुए। गिरफ्तारी का आधार था अप्रयुक्त टस्करी गाड़ियाँ, खाली कागजातों सहित तस्करी सामग्री। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू की, तीन आरोपियों की पहचान यादव परिवार से मिली
By :
Just Click National
,
Harmanjot Singh
•
पुलिस टीम के साथ पकड़े गए गौ-तस्कर।