बागपत, (हि.स.) दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली एनसीआर बागपत जनपद में पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी बागपत सूरज कुमार राय ने जिले भर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। दिल्ली को जाने वाले सभी मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया गया है। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे स्थित मवीकला टोल प्लाजा के पास गुरुवार को पुलिस की भारी तैनाती की गई है। यहां से गुजरने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर खास नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके। पुलिस के साथ-साथ खुफिया विभाग को भी सक्रिय कर दिया गया है, जो लगातार इनपुट जुटाकर हालात पर नजर बनाए हुए है। अधिकारियों का कहना है कि बाहरी जनपदों से आने-जाने वाले लोगों की विशेष निगरानी की जा रही है। एसपी बागपत सूरज कुमार राय ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी गई है। एसपी बागपत सूरज कुमार राय का कहना है कि शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है, किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनपद में शांति व्यवस्था कायम है।
बागपत में हाई अलर्ट, सुरक्षा मजबूत
दिल्ली से जुड़े प्रदर्शन को रोकने के लिए बागपत में पुलिस अलर्ट पर है
बागपत जनपद में संवेदनशील क्षेत्रों पर चेकिंग तथा सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा। दिल्ली-यमुनोतरी मार्ग पर टोल प्लाजा से भी विशेष निगरानी जारी
By :
Just Click National
,
Kamaljeet Singh Kamal
•