चंडीगढ़, (हि.स.) चंडीगढ़ और मोहाली में देर रात से लगातार बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण चंडीगढ़ के सेक्टर-39 में पेड़ गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं। इस बीच, मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक पंजाब के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि, 13 जुलाई से मानसून की सक्रियता में कमी और तापमान में फिर से बढ़ोतरी के संकेत हैं। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने आज चंडीगढ़ समेत पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर (रोपड़), शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर), लुधियाना, होशियारपुर और मोहाली में मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन यह अभी भी सामान्य से 2.5 डिग्री कम है। सबसे अधिक तापमान फरीदकोट में 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के बाद चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.5 डिग्री कम है। हालांकि, चंडीगढ़, मोहाली और कुछ चुनिंदा इलाकों को छोड़कर पंजाब के ज़्यादातर जिलों में पिछले 24 घंटों में बारिश नहीं हुई। पिछले 24 घंटों के दौरान चंडीगढ़ में सबसे ज़्यादा 34 mm बारिश रिकॉर्ड की गई। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर 32.6 mm और मोहाली में 21 mm बारिश हुई। इसके अलावा पटियाला में 9.9 mm, श्री आनंदपुर साहिब में 5.5 mm, भाखड़ा डैम में 4 mm और होशियारपुर के थिन डैम और सलेर्नो में 0.5-0.5 mm बारिश रिकॉर्ड की गई। दक्षिण-पश्चिम पंजाब के कई इलाकों में अभी भी लू का असर महसूस किया जा रहा है। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक, 10 से 12 जुलाई तक पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 13 से 15 जुलाई के दौरान बारिश की एक्टिविटी काफी कम हो जाएगी और सिर्फ़ एक-दो जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके बाद राज्य में मौसम काफ़ी सूखा रहने और दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है।
पंजाब में बारिश का आगमन, गरमी से राहत
पंजाब में अगले तीन दिनों तक बारिश की उम्मीद, 13 जुलाई से फिर बढ़ेगी गर्मी
मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक पंजाब के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
By :
Harmanjot Singh
,
Just Click National
•
टैग्स:
Punjab monsoon forecast
Chandigarh rain warning
summer relief
temperature drop
IMD alert
Chandigarh weather
संबंधित सामग्री
पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश से गर्मी से राहत, अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट
पंजाब और चंडीगढ़ में लगातार बारिश से गरमी से मिली है। मौसम विभाग ने आज से अगले तीन दिनों तक पंजाब और चंडीगढ़ में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
उत्तराखंड में जारी है बारिश और बर्फबारी, जनजीवन प्रभावित
उत्तराखंड में लगातार बारिश और बर्फबारी के चलते तापमान में गिरावट आई है। प्रदेश के कई हिस्सों में ठंड बढ़ने से जनजीवन पर असर पड़ा है।