महंगाई भत्ता बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया जाएगा

भगवंत मान सरकार की ओर से कर्मचारियों को जन्माष्टमी का तोहफा

2020 के बाद भर्ती कर्मचारियों को मिलेगा केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर महंगाई भत्ता

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
भगवंत मान सरकार की ओर से कर्मचारियों को जन्माष्टमी का तोहफा

चंडीगढ़, 5 सितंबर (हि.स.) : पंजाब सरकार ने जन्माष्टमी के अवसर पर राज्य के करीब 85 हजार कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने 17 जुलाई 2020 के बाद भर्ती हुए कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) 42 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत करने का निर्णय लिया है। इससे इन कर्मचारियों का डीए केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर हो जाएगा। तीन सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी ने इस संबंध में सिफारिश कर दी है। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री अमन अरोड़ा और सामाजिक सुरक्षा मंत्री डॉ. बलजीत कौर की अध्यक्षता वाली समिति की सिफारिश अब मुख्यमंत्री भगवंत मान के पास अंतिम मंजूरी के लिए भेजी जाएगी। यह लाभ उन कर्मचारियों को मिलेगा, जिनका वेतन केंद्र सरकार के 7वें वेतन आयोग के पैटर्न पर आधारित है और जिन्हें अदालत के आदेशों के तहत संशोधित नहीं किया गया है। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री तथा आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा ने पंजाब भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कर्मचारी सुशासन की रीढ़ हैं और सरकार उनके अधिकारों एवं सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि 2020 के बाद भर्ती हुए कर्मचारियों को लंबे समय से 42 प्रतिशत डीए मिल रहा था, जबकि उनका वेतन ढांचा केंद्र के 7वें वेतन आयोग के अनुरूप है। अमन अरोड़ा ने बताया कि दिसंबर 2020 में पंजाब कैबिनेट ने 17 जुलाई 2020 के बाद होने वाली नई भर्तियों और नियुक्तियों के लिए वेतन स्केल/मैट्रिक्स को केंद्र सरकार के 7वें वेतन आयोग के अनुरूप करने को मंजूरी दी थी। इसके बाद कर्मचारियों की दो श्रेणियां बन गईं। 2020 से पहले भर्ती कर्मचारियों को पंजाब के उच्च वेतन ढांचे का लाभ मिलता रहा, जबकि बाद में भर्ती कर्मचारियों को केंद्रीय वेतन पैटर्न के तहत रखा गया। उन्होंने कहा कि पंजाब के कई महत्वपूर्ण कैडरों में कर्मचारियों को पहले से ही केंद्र सरकार के समकक्ष कर्मचारियों की तुलना में 30 से 70 प्रतिशत तक अधिक वेतन मिल रहा है। हालांकि 2020 के बाद भर्ती कर्मचारियों के मामले में कम डीए की भरपाई अधिक मूल वेतन से नहीं हो पाती। इसलिए सरकार ने इस असमानता को दूर करने के लिए डीए बढ़ाने का फैसला किया है।सरकार के अनुसार, इस निर्णय से करीब 85 हजार कर्मचारी लाभान्वित होंगे। इनमें 20,603 शिक्षक, 11,685 कांस्टेबल, 5,144 क्लर्क, 2,355 नर्स, 2,267 चपरासी, 1,467 मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर, 1,248 मेडिकल अधिकारी, 1,214 पटवारी और 1,129 जूनियर इंजीनियर समेत विभिन्न विभागों के कर्मचारी शामिल हैं। अमन अरोड़ा ने कहा कि भगवंत मान सरकार का स्पष्ट रुख है कि पंजाब सरकार का कोई भी कर्मचारी अपने केंद्र सरकार के समकक्ष कर्मचारी से कम वेतन न पाए। उन्होंने विपक्षी कांग्रेस और भाजपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यदि वेतन समानता के लिए संविधान के अनुच्छेद 14 की बात की जा रही है तो उन्हें अपने-अपने राज्यों में भी कर्मचारियों के वेतन और भत्तों को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर करने की मांग करनी चाहिए।

संबंधित सामग्री

पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन; अब तक रुकवाए गए 5 बाल विवाह : डा. बलजीत कौर

पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन; अब तक रुकवाए गए 5 बाल विवाह : डा. बलजीत कौर

कहीं आसपास बाल विवाह की जानकारी मिले तो तुरंत चाइल्ड हैल्पलाइन 1098 पर सूचित करें।

खन्ना हलके की 1147 ‘सत्कार सखियाें’ काे कैबिनेट मंत्री सौंद ने किया सम्मानित 

खन्ना हलके की 1147 ‘सत्कार सखियाें’ काे कैबिनेट मंत्री सौंद ने किया सम्मानित 

‘मुख्यमंत्री मां-बेटी सत्कार योजना’ के अंतर्गत राखी मौके राशि जारी की गई, जिसका 75 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ मिला है।

खन्ना शहर की सुंदरता में लगेंगे चार चांद : तरुणप्रीत सौंद

खन्ना शहर की सुंदरता में लगेंगे चार चांद : तरुणप्रीत सौंद

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भगवंत मान सरकार का लक्ष्य पंजाब के शहरों को सफाई में मॉडल के तौर पर विकसित करना है ।

 पंजाब सरकार कर्मचारियों के साथ कर रही खिलवाड़ : प्रदीप भंडारी

 पंजाब सरकार कर्मचारियों के साथ कर रही खिलवाड़ : प्रदीप भंडारी

पंजाब में 31, 370 गवर्नमैंट टीचिंग पोस्टें तथा 2424 कालेज एवं यूनिवर्सिटी में खाली हैं। वहीं 2952 पोस्टों हायर एजुकेशन की भी खाली हैं।

मंत्री सौंद ने खन्ना में 28 आंगनबाड़ी हैल्पर्स को दिए नियुक्ति पत्र

मंत्री सौंद ने खन्ना में 28 आंगनबाड़ी हैल्पर्स को दिए नियुक्ति पत्र

मंत्री तरुणजीत सिंह सौंद ने कहा कि भगवंत मान सरकार का उद्धेश्य युवाओं को रोजगार देने के साथ-साथ लोगों को बेहतर और प्रभावी सरकारी सेवाएं देना है।