हरियाणा खेलों की योजना में नई शुरुआत

हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन करेगा राज्य खेलाें का आयाेजन -कोचिंग कैंप,चयन ट्रायल व ट्रेनिंग कैंप के लिए बनेगी एसओपी

हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन ने 28वें राज्य खेलों की शुरुआत के लिए कार्य योजना बनाई है। इसमें चयन-ट्रायल, कोचिंग कैंप और ताल्लुकात्सरह महत्वपूर्ण कदम शामिल हैं। दिसाे के आयोजन को साबित करने हेतु एसोसिएशन नई दिशा अपनाएगी।

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन करेगा राज्य खेलाें का आयाेजन -कोचिंग कैंप,चयन ट्रायल व ट्रेनिंग कैंप के लिए बनेगी एसओपी

चंडीगढ़, (हि.स.) हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन बहुत जल्द 28वें हरियाणा राज्य खेलों का आयोजन किया जाएगा। यह फैसला सोमवार को एसोसिएशन की वार्षिक बैठक में लिया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष कैप्टन जसविंदर मीनू बेनीवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में महासचिव एवं हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार विशेष रूप में मौजूद रहे। बैठक में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हरियाणा के खिलाडिय़ों के प्रदर्शन की समीक्षा की गई तथा खिलाडिय़ों की तैयारी, वैज्ञानिक प्रशिक्षण, चयन प्रक्रिया और प्रदर्शन में निरंतर सुधार के लिए आवश्यक सुझावों पर विचार-विमर्श किया गया। सदन ने 28वें हरियाणा राज्य खेलों के आयोजन की प्रारंभिक रूपरेखा पर भी विचार किया। प्रस्तावित खेल विधाओं, संभावित स्थलों, आयोजन कैलेंडर, संचालन व्यवस्था तथा बजट संबंधी विषयों पर चर्चा करते हुए कार्यकारिणी को आवश्यक तैयारियां प्रारंभ करने के लिए अधिकृत किया गया। बैठक के दौरान महासचिव कृष्ण लाल पंवार द्वारा हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन की आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ किया गया। पंवार ने बताया कि आने वाले समय में भी एसोसिएशन खेलों के स्तर को और अधिक ऊंचाई तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी। बैठक में चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं एवं राष्ट्रीय खेलों में भागीदारी से पूर्व चयन ट्रायल, कोचिंग कैंप एवं प्रशिक्षण शिविरों के संचालन हेतु मानक दिशानिर्देशों को स्वीकृति प्रदान की गई। यह भी निर्णय लिया गया कि खिलाडिय़ों के सभी आवश्यक दस्तावेज पंजीकरण के समय सत्यापित किए जाएंगे तथा चयन ट्रायल यथासंभव विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे और प्रतियोगिताओं से लगभग 20-25 दिन पूर्व सम्पन्न कराए जाएंगे।