चंडीगढ़, 11 अगस्त (हि.स.) : चंडीगढ़ पुलिस के ऑपरेशन सैल ने अवैध हथियारों की तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतर्राष्ट्रीय और अंतर्राज्यीय हथियार सप्लाई नैटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दावा किया है कि इस कार्रवाई में विदेश आधारित गैंगस्टर दीपक नंदल से जुड़े 3 कथित ऑपरेटिव और 1 पाकिस्तान-आधारित हथियार सप्लायर के संपर्क में रहने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय, रोहित, देव और निशान सिंह के रूप में हुई है। जांच के दौरान आरोपियों के कब्जे से 3 विदेशी निर्मित पिस्तौल, 2 मैगजीन और 19 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि 3 अगस्त 2026 को ऑपरेशन सैल की टीम ए.एस.आई. केशव के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर गश्त कर रही थी। इसी दौरान संदेह के आधार पर जब उक्त तीनों युवकों को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई तो उनके पास से दो विदेशी निर्मित पिस्तौल और कारतूस बरामद हुए। इसके बाद कार्रवाई करते हुए हथियार सप्लाई के कथित मुख्य आरोपी निशान सिंह को भी गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि निशान सिंह पाकिस्तान में मौजूद एक हथियार सप्लायर के संपर्क में था और सीमा पार से ड्रोन के जरिए हथियारों की खेप मंगवाकर आगे पहुंचाता था।
वहीं जांच में पाया गया कि अजय, रोहित और देव का संपर्क विदेश आधारित गैंगस्टर दीपक नंदल से था। पुलिस के अनुसार तीनों को पैसे का लालच देकर गैंग के लिए काम करने के लिए तैयार किया गया था। पुलिस का दावा है कि आरोपी फिरौती के लिए एक आपराधिक वारदात और फायरिंग की घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे। इसके लिए गुरुग्राम, हरियाणा में कथित टारगेट की रेकी भी की गई थी। उन्होंने बताया कि दीपक नंदल और आरोपियों के बीच संपर्क अरुण नामक व्यक्ति के माध्यम से स्थापित हुआ, जो सोनीपत जिले का रहने वाला बताया जा रहा है और वर्तमान में यू.ए.ई. में काम करता है। चारों आरोपियों को गिरफ्तार करके आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
चंडीगढ़ में हथियार तस्करी गिरोह पकड़ा
3 विदेशी पिस्तौल, 2 मैगजीन और 19 जिंदा कारतूस सहित 4 आरोपी काबू
संबंधित सामग्री
3 अंतर्राज्यीय नशा नैटवर्क का पर्दाफाश; अबू धाबी भागने की फिराक में आरोपी एयरपोर्ट से काबू
नशा तस्करी के संबंध में कड़ियां जोड़ते हुए पुलिस ने जहां आरोपियों को काबू किया, वहीं नशा भी बरामद किया है।
गैंगस्टरां ते वार' के 200 दिनों के दौरान पुलिस ने 990 अवैध हथियार, 774 किलोग्राम हेरोइन और 15 हैंड ग्रेनेड किए बरामद
पंजाब पुलिस के 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान ने संगठित अपराध के खिलाफ निरंतर कार्रवाई के 200 दिन पूरे किए; 1.09 लाख से अधिक छापेमारी, 1,532 फरार अपराधी गिरफ्तार<br/><br/><br/>
अमृतसर पुलिस ने 20 किलो हेरोइन के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
पुलिस द्वारा अमृतसर से एक संचालित नशा और संगठित अपराध संकल्प के तहत 20 किलोग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।