केंद्रीय यूथ विंग का विस्तार

बादल ने यूथ विंग के 20 जिलाध्यक्षों की घोषणा की

सुखबीर सिंह बादल ने यूथ विंग के विस्तार का निर्णय लिया और अकाली दल की नई केंद्रीय कमेटी में 20 जिलाध्यक्षों को नियुक्त किया।

By : Just Click National , Harpreet Singh
बादल ने यूथ विंग के 20 जिलाध्यक्षों की घोषणा की

चंडीगढ़, 11 अगस्त (हि.स.) : शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने यूथ विंग के 20 अलग-अलग जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। उन्होंने यूथ विंग के अध्यक्ष सरबजीत सिंह झिंजर से विचार-विमर्श के बाद कोर कमेटी का विस्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और सचिव डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि यूथ अकाली दल की कोर कमेटी में जिन युवा नेताओं को शामिल किया गया है, उनमें लवप्रीत सिंह लप्पी इनाखेरा, हरमन सिंह खोटे, विपनदीप सिंह सनी, देविंदरपाल सिंह सिद्धू, अमनदीप सिंह घग्गा, हरविंदर सिंह जोगीपुर, प्रिंस तुंग नाभा, आकाशदीप सिंह भट्टल, मलकीत सिंह चीमा, सुखबीर सिंह सोखी और सहज सिंह मक्कड़ के नाम शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जिन कर्मठ नेताओं को यूथ अकाली दल के अलग-अलग जिलों का जिला अध्यक्ष बनाया गया है, उनमें कमलदीप सिंह बठिंडा (ग्रामीण), रणदीप सिंह ढिलवां बरनाला (ग्रामीण), रविंदर सिंह बब्बल फरीदकोट, एडवोकेट चितवीर सिंह जीरा फिरोजपुर (ग्रामीण), अमृतवीर सिंह जालंधर (शहरी-1), गगनदीप सिंह गग्गी जालंधर (शहरी-2), अवतार सिंह निज्जर जालंधर (ग्रामीण-1), कुलदीप सिंह टांडी कपूरथला (ग्रामीण), तनवीर सिंह रंधावा कपूरथला (शहरी), बलकरन सिंह बाजवा लुधियाना (ग्रामीण), हरमनदीप सिंह रिक्की अजनौद (पुलिस जिला खन्ना), नवजिंदर सिंह मान श्रीमुक्तसर साहिब, देव आशीष मलिक मोगा (शहरी), हरजोत सिंह डेमरू मोगा (ग्रामीण), तनवीर सिंह पूनिया मोहाली (ग्रामीण-1), जसपाल सिंह लक्की मावी शामिल हैं। मोहाली (ग्रामीण-2) एडवोकेट सुखबीर सिंह गिल मोहाली शहरी (निगम), कर्णवीर सिंह साहनी पटियाला (शहरी), अमृतपाल सिंह लंग पटियाला (ग्रामीण) और चरणजीत सिंह भरौली शहीद भगत सिंह नगर के नाम शामिल हैं।